स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 13 Oct 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 का खिताब बारबडोस ट्राइडेंट्स ने जीता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 का खिताब बारबडोस ट्राइडेंट्स ने जीता है। शनिवार को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए सीपीएल 2019 का फाइनल बारबडोस ट्राइडेंट्स और गुयाना अमेजन वारियर्स के बीच खेला गया। इस खिताबी भिडंत में बारबडोस ट्राइडेंट्स टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 171 रन बनाए।
2 of 4
इमरान ताहिर
- फोटो : सोशल मीडिया
बारबडोस की टीम की ओर से जोनाथन कार्टर ने आखिरी के ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी कर अर्धशतक जड़ा और टीम को एक बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया। कार्टर ने महज 27 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली। पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक की कप्तानी वाली गुयाना अमेजन वारियर्स के इमरान ताहिर, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड और बेन लॉफिन ने एक-एक विकेट चटकाए।
3 of 4
शोएब मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुयाना अमेजन वारियर्स की टीम 20 ओवर में नौं विकेट गंवाकर 144 रन ही बना पाई। मेजन वारियर्स की ओर से सबसे ज्यादा रन ब्रैंडन किंग (44) ने बनाए, इसके अलावा जबकि कीमो पॉल 25 और निकोलस पूरन 24 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शोएब मलिक भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर पाए। बारबडोस की ओर से राइमन रेफर ने चार विकेट चटकाए, जबकि दो-दो विकेट हैरी गर्नी और एश्ले नर्स के खाते में गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सीपीएल 2019
- फोटो : सोशल मीडिया
शोएब मलिक की टीम अमेजन वॉरियर्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया , उनकी टीम खिताब जीतने के प्रबल दावेदार भी मानी जा रहा थी। खिताबी मुकाबले से पहले अमेजन ने लगातार 11 मैच जीते थे। ग्रुप में सभी 10 मैच जीतने के बाद क्वालीफायर भी जीता, लेकिन जब बात आखिरी बार जीत दर्ज करने की आई तो टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।