फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंजेक्शन के दम पर बजरंग पूनिया ने जीता था विश्व चैंपियनशिप में मेडल, अब मैट से रहेंगे दूर

Tue, 27 Nov 2018 03:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
bajrang punia took injections and pain killers to keep world hope alive
बजरंग पूनिया

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने बुडापेस्ट में संपन्न विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता था। हालांकि, कम ही लोगों को इसकी जानकारी होगी कि चैंपियन रेसलर ने इंजेक्शन और कई पैन किलर दवाइयां ली थीं। बजरंग पूनिया को कोहनी में गंभीर चोट लगी थी, जिससे विश्व चैंपियनशिप में उनके अभियान के समापन की गुंजाइशे बढ़ गई थीं। 

bajrang punia took injections and pain killers to keep world hope alive
बजरंग पूनिया

अब बजरंग का दर्द बहुत बढ़ गया है और वह मैट से दूर रहेंगे। इसका मतलब यह है कि उत्तर प्रदेश के गोंडा में होने वाले नेशनल्स में वह हिस्सा नहीं लेंगे। याद हो कि बजरंग पूनिया ने विश्व चैंपियनशिप में 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था।

bajrang punia took injections and pain killers to keep world hope alive
बजरंग पूनिया

बजरंग ने पहली बार मीडिया के सामने अपनी चोट का खुलासा करते हुए कहा, 'मुझे विश्व चैंपियनशिप शुरू होने के एक सप्ताह पहले दाएं कोहनी के ज्वाइंट के लिगामेंट में चोट लगी थी। यह चोट ट्रेनिंग के दौरान लगी थी। मगर मैंने किसी के सामने खुलासा नहीं किया, वरना लोग कहते कि फाइनल्स हारने के बाद मैं बहाने बना रहा हूं।' स्टार पहलवान ने बताया कि वह अभी रिहैब के दौर से गुजर रहे हैं और जनवरी में प्रो रेसलिंग लीग से मैट में वापसी की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bajrang punia took injections and pain killers to keep world hope alive
बजरंग पूनिया

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे बहुत दर्द था। मगर विश्व चैंपियनशिप से बाहर नहीं होना चाहता था क्योंकि यह बड़ी स्पर्धा है। मेरे फिजियो ने मुझे इंजेक्शन और पैन किलर देकर दर्द को नियंत्रित किया। मुझे बाउट के दौरान भी पैन किलर दवाईयां दी गईं। मैं मेडल जीतने के जुनून में दर्द भी भूल गया। मैं कम से कम सात से आठ सप्ताह तक मैट से दूर रहूंगा।'

विज्ञापन
bajrang punia took injections and pain killers to keep world hope alive
bajrang punia

बजरंग पूनिया भले ही नेशनल्स में नहीं हिस्सा लें, लेकिन अगला साल उनके और देश के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि टोक्यो ओलंपिक्स में क्वालिफाई करने के लिए उन्हें कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना है। इसकी शुरुआत एशियाई चैंपियनशिप्स से होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed