टीम इंडिया ने शुक्रवार को कैनबरा में खेले गए पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 7 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी और मैच हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन से ऐसे पांच खिलाड़ी हैं, जिनके दम पर भारत ने कंगारुओं को किया चारों खाने चित...
AUSvsIND: इन पांच भारतीय 'शेरों' ने कंगारुओं को किया चारों खाने चित, बने मैच के हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएल राहुल
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 40 गेदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।
रविंद्र जडेजा
टीम इंडिया की इस शानदार जीत में रविंद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। जडेजा ने 23 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन की बेहतरीन पारी खेली।
युजवेंद्र चहल
भारतीय पारी के दौरान अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की तेज गेंद रविंद्र जडेजा के सिर में लग गई, जिसके बाद चहल को 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' (सिर में चोट लगने के कारण उसकी जगह मैदान पर उतरने वाला स्थानापन्न खिलाड़ी) के तौर पर उतारा गया। चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर्स में 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टी नटराजन
टी नटराजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। उन्हेंने डार्सी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क के विकेट लिए।