{"_id":"6006c9256b0def5c7759e22a","slug":"australia-head-coach-justin-langer-says-never-ever-underestimate-the-indians-after-india-series-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लैंगर की भी निकली हेकड़ी, स्वीकारा- हिंदुस्तानियों को कभी कमतर नहीं आंक सकते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
लैंगर की भी निकली हेकड़ी, स्वीकारा- हिंदुस्तानियों को कभी कमतर नहीं आंक सकते
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने से स्तब्ध हैं। उन्होंने मंगलवार के कहा कि हमने इस झटके से बड़ा सबक सीखा है कि भारतीय टीम को कभी भी कमतर नहीं आंकना है।
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@ICC
लैंगर ने चैनल सेवन से कहा, 'यह बेहतरीन टेस्ट सीरीज थी। आखिर में एक हारता है और एक जीतता है। आज टेस्ट क्रिकेट जीता। हमें यह हार लंबे समय तक खलेगी। भारत को पूरा श्रेय जाता है। हमने इससे सबक सीखा है।'
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter@BCCI
उन्होंने कहा, 'पहली बात कि कभी किसी चीज को हलके में नहीं लेना और दूसरा यह कि भारतीयों को कभी कमतर नहीं आंकना। भारत की आबादी डेढ अरब है और अगर आप उसकी अंतिम एकादश में है तो वाकई काफी उम्दा और मजबूत खिलाड़ी होंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जडेजा
- फोटो : social media
लैंगर ने कहा कि एडिलेड में 36 रन पर आउट होने के बाद भारत की वापसी शानदार थी, खासकर जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम की जितनी तारीफ की जाए, कम है। पहले मैच में तीन दिन में हारने के बाद भी उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा और शानदार वापसी की। हमें बड़ा सबक मिला है और अब कभी भारत को हलके में नहीं लेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर @ICC
जीत के सूत्रधारों में शामिल ऋषभ पंत की 89 रन की नाबाद पारी के बारे में उन्होंने कहा, 'वह शानदार पारी थी। मुझे हेडिंग्ले में बेन स्टोक्स की पारी याद आ गई।वह बेखौफ होकर खेला और उसकी पारी अविश्वसनीय रही। शुभमन गिल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।' भारत ने चौथे टेस्ट के साथ सीरीज 2-1 से जीती। भारत ने गाबा में 329 रन बनाकर 3 विकेट से जीत हासिकल की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।