फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया कप 2018: विरोधी खिलाड़ियों की वो फौज, जो टीम इंडिया को हराने में लगा देंगे जी-जान

Fri, 14 Sep 2018 08:50 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Asia cup 2018: Most dangerous players of opponent teams who can break the Indian party

15 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस एशिया कप में इस बार कई युवा खिलाड़ियों की चमक नजर आएगी। कई ऐसे सितारें हैं जो पहले ही अपना दमखम साबित कर चुके हैं और इस बार फिर अपनी टीम को एशियन चैंपियन बनाने में पूरी जान लगा देंगे।



विराट कोहली की गैरहाजिरी में भारतीय टीम अपने नए कप्तान रोहित शर्मा के साथ खिताब बचाने उतरेगी। ऐसे में पेश है पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उन खिलाड़ियों की लिस्ट जो भारतीय टीम के लिए खतरा साबित हो सकती है।

Asia cup 2018: Most dangerous players of opponent teams who can break the Indian party

फखर जमान

इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम से जीत छीनने वाले फखर जमान इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। दोहरा शतक जमाने वाले फखर एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। पिछले 5 मैच में ठोके गए 515 रन उनके तूफानी फॉर्म को बयां करने के लिए काफी है।

दो शतक के साथ उन्होंने 2 अर्धशतक भी जमाए। उनका औसत 257 रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल गई उनकी आतिशी पारियों के बाद भारतीय टीम को संभलकर रहना होगा।

Asia cup 2018: Most dangerous players of opponent teams who can break the Indian party

तमीम इकबाल

अनुभवी बांग्लादेशी बल्लेबाज तमीम पर बांग्लादेश को एशियन चैंपियन बनाने का दारोमदार होगा। इस खब्बू बल्लेबाज का बल्ला अगर चला तो भारतीय गेंदबाज पानी मांगते नजर आएंगे। 

हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 शतक ठोकने वाले तमीम 'मैन ऑफ द सीरीज' भी चुने गए थे। उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के बूते ही बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asia cup 2018: Most dangerous players of opponent teams who can break the Indian party

असगर अफगान

असगर अफगानिस्तान के कप्तान होने के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज भी है। उन्होंने टीम को नई बुलंदियों तक पहुंचाया है। हाल में आयरलैंड के खिलाफ पांच मैचों में 133 रन ठोक उन्होंने 2-1 से सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

वह उपनाम बदलकर स्टेनिकजई से अफगान हो चुके हैं। टी-20 में उनके नाम हजार रन हैं। 

विज्ञापन
Asia cup 2018: Most dangerous players of opponent teams who can break the Indian party
एंजेलो मैथ्यूज

एंजेलो मैथ्यूज

एंजेलो मैथ्यूज बल्ले और गेंद दोनों से ही श्रीलंका के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अगर श्रीलंका एशिया कप का खिताब अपने नाम करता है तो उसमें मैथ्यूज को अहम भूमिका निभानी होगी।

पिछले 10 वनडे मुकाबलों में उन्होंने अपनी टीम के कुल रनों में पांचवे से ज्यादा हिस्सा अकेले अपने बल्ले से निकाला। कमजोर आंकी जा रही श्रीलंका कभी भी खिताब की प्रबल दावेदार भारत के खिलाफ उलटफेर कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed