फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvPAK: 'टॉस का बॉस' नहीं बन पा रही टीम इंडिया, इस खराब रिकॉर्ड से जल्द पाना होगा पार

Wed, 19 Sep 2018 06:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
asia cup 2018 india vs pakistan toss record does not favour team india
टॉस

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई में बुधवार को साल का सबसे बड़ा घमासान शुरू हो चुका है। एशिया कप 2018 के पांचवें मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने हांगकांग के खेली अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि टीम इंडिया ने पिछले मैच की तुलना में दो अहम बदलाव किए हैं।

asia cup 2018 india vs pakistan toss record does not favour team india
bhuvneshwar kumar

रोहित शर्मा ने जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को खलील अहमद व शार्दुल ठाकुर की जगह शामिल किया है। हालांकि, टॉस के मामले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन नहीं रहा है। पिछली बार टीम इंडिया ने हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरे पर पहले वन-डे में टॉस जीता था। इस मैच में 59 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद से टॉस के मामले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा।

asia cup 2018 india vs pakistan toss record does not favour team india
team india

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे के बाद से टीम इंडिया के कप्तान ने टॉस नहीं जीता है। तब से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दो वन-डे और खेले। फिर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली और अब एशिया कप में दूसरा मैच खेल रही है। टीम इंडिया के जीत का प्रतिशत भी इस दौरान अच्छा नहीं रहा। इंग्लैंड के खिलाफ पहला वन-डे जीतने के बाद अगले दो मुकाबलों में टीम इंडिया को क्रमश: 89 रन और 8 विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
asia cup 2018 india vs pakistan toss record does not favour team india
team india

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-4 की शिकस्त झेलनी पड़ी। इस दौरान टीम इंडिया सिर्फ ट्रेंटब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में 203 रन की जीत हासिल कर सकी। इसके अलावा चार टेस्ट में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी और विराट ब्रिगेड का इंग्लैंड दौरा कड़वी याद के साथ समाप्त हुआ।

विज्ञापन
asia cup 2018 india vs pakistan toss record does not favour team india
टीम इंडिया

अब एशिया कप में टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह रोहित शर्मा को कमान सौंपी गई हैं। हिटमैन को भी भाग्य का साथ नहीं मिला और लगातार दो मैचों में वह टॉस के बॉस नहीं बन पा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed