फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशिया कप 2018: पाकिस्तानी 'चाचा' ने टीम इंडिया के सबसे बड़े फैन को बुलाया UAE, उठाया पूरा खर्चा

Wed, 19 Sep 2018 05:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
Asia Cupo 2018: Pakistani cricket chacha sponsored indias biggest fan sudhir gautam uae trip

क्रिकेट, भारत-पाकिस्तान के लोगों की रगों में खून की तरह बहता है। यही एक ऐसा खेल है जो दोनों मुल्कों को जोड़ने का काम करता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान देखने को मिला। एशिया कप में ग्रुप 'ए' के एक मुकाबले में दोनों पड़ोसी देश 1 साल 3 महीने बाद आमने-सामने है।

Asia Cupo 2018: Pakistani cricket chacha sponsored indias biggest fan sudhir gautam uae trip

यूएई में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े फैन और खुद को 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का भक्त बताने वाले सुधीर गौतम के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे यूएई जाकर मैच का आनंद उठाए। यह बात जब पाकिस्तान टीम के सबसे बड़े फैन मोहम्मद बशीर उर्फ चाचा शिकागो को पता चली तो उन्होंने अपने खर्च में सुधीर को वहां बुला लिया।

Asia Cupo 2018: Pakistani cricket chacha sponsored indias biggest fan sudhir gautam uae trip
स्पोर्ट्स वेबसाइट www.xtratime.in से बातचीत में मोहम्मद बशीर ने कहा, 'मैंने सुधीर गौतम से कहा कि तुम बस यहां (यूएई) आ जाओ, मैं सबकुछ देख लूंगा। मैं बहुत धनी नहीं हूं, लेकिन मेरा दिल बहुत बड़ा है। अगर मैं किसी की मदद करता हूं तो अल्लाह खुश होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cupo 2018: Pakistani cricket chacha sponsored indias biggest fan sudhir gautam uae trip

खुद सुधीर गौतम ने एशिया कप शुरू होने से ठीक पहले कुछ पुरानी तस्वीरें ट्वीट की, जिसमें वे पाकिस्तान के चाचा शिकागो और बांग्लादेश के फैन शोएब टाइगर दिख रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'क्रिकेट सीमाओं से परे है।'

 

 
विज्ञापन
Asia Cupo 2018: Pakistani cricket chacha sponsored indias biggest fan sudhir gautam uae trip
sudhir gautam

बताते चलें कि भारतीय टीम के मैच के लिए दुनिया के हर कोने में पहुंच जाने वाले सुधीर गौतम मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। क्रिेकेट के प्रति दीवानगी के चलते उन्होंने घर-परिवार भी छोड़ दिया। कई ऐसे मौके आए हैं जब खुद सचिन तेंदुलकर ने सुधीर गौतम के लिए टिकट कटवाएं हैं ताकि वे विदेशों में जाकर मैच देख सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed