फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvPAK: एमएस धोनी बने टीम इंडिया के विलेन, मलिक का कैच छोड़ की सबसे बड़ी भूल

Wed, 19 Sep 2018 06:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 19 Sep 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
asia cup 2018 india vs pakistan ms dhoni drops an easy catch of shoaib malik
एमएस धोनी

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर बुधवार को एशिया कप 2018 का हाई-वोल्टेज मुकाबला शुरू हो चुका है। पाक कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उसकी शुरुआत भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बिगाड़ी, जिन्होंने दोनों ओपनर्स इमाम उल हक और फखर जमान को पवेलियन भेजा। 

asia cup 2018 india vs pakistan ms dhoni drops an easy catch of shoaib malik
एमएस धोनी

इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक और बाबर आजम ने पाकिस्तान की पारी संभाली। हालांकि, टीम इंडिया को जल्द ही मलिक का विकेट मिल जाता, लेकिन तभी उसके सबसे बड़े विलेन कोई और नहीं बल्कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी बन गए। जी हां, क्रिकेट फैंस को यह सुनने में बेहद अजीब लगेगा, लेकिन धोनी ने मलिक का कैच टपका दिया और टीम इंडिया के विलेन बन गए।

asia cup 2018 india vs pakistan ms dhoni drops an easy catch of shoaib malik
शोएब मलिक

यह वाकया पाकिस्तान की पारी के 16वें ओवर का है। हार्दिक पांड्या ओवर की अंतिम गेंद करने आए। पांड्या ने ऑफ स्टंप के नजदीक अच्छी गेंद की, जिस पर मलिक के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। गेंद विकेटकीपर की दिशा में गई और वहां मुस्तैद धोनी ने दाएं ओर डाइव लगाई, लेकिन कैच टपका दिया। तब शोएब मलिक 35 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे थे। मलिक को बाबर आजम का अच्छा साथ मिल रहा था जो 44 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
asia cup 2018 india vs pakistan ms dhoni drops an easy catch of shoaib malik
bhuvneshwar kumar

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने भी डीप मिडविकेट पर शोएब मलिक का कैच छोड़ दिया। तब मलिक 37 रन बनाकर खेल रहे थे। दरअसल, कुलदीप यादव ने 24वें ओवर की चौथी गेंद फ्लाइट कराई, जिस पर मलिक ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। हालांकि, उनका टाइमिंग अच्छा नहीं रहा और गेंद हवा में ऊंची चली गई। डीप मिडविकेट पर मौजूद भुवनेश्वर कुमार भांप नहीं पाए और गेंद की लाइन तक नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
asia cup 2018 india vs pakistan ms dhoni drops an easy catch of shoaib malik
एमएस धोनी

धोनी से इतनी बड़ी गलती आमतौर पर कभी देखने को नहीं मिली। फैंस को भी पूरी उम्मीद थी कि वह आसानी से इस कैच को पकड़ लेंगे। हालांकि, यह संभव नहीं हो सका और शोएब मलिक को जीवनदान मिल गया। कई लोग धोनी को मैच का विलेन मान रहे हैं। अब यह देखना होगा कि टीम इंडिया मुकाबला जीतकर धोनी पर से यह दाग हटाने में सफल होगी या नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed