फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशीष नेहरा ने किया खुलासा, पाक के खिलाफ मैच में धोनी को क्यों कहे थे अपशब्द

Sun, 05 Nov 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 05 Nov 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
ashish nehra reveals the secret of abusing ms dhoni against pakistan
आशीष नेहरा

आशीष नेहरा ने करीब 19 साल के सफल करियर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अपने होमग्राउंड दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में अलविदा कहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच में नेहरा ने 4 ओवर में 29 रन दिए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। टीम इंडिया ने यह मुकाबला 53 रन से जीता।

ashish nehra reveals the secret of abusing ms dhoni against pakistan
विराट कोहली - फोटो : SELF

वैसे नेहरा का एक किस्सा बहुत लोकप्रिय है जब पाकिस्तान के खिलाफ युवा महेंद्र सिंह धोनी ने कैच छोड़ दिया था और भारतीय गेंदबाज ने उन्हें अपशब्द कहे थे। नेहरा के कमेंट्स माइक में कैद हो गए थे और दर्शक इसे स्पष्ट रूप से सुन पाए थे। हालांकि, हाल ही में एक इंटरव्यू में नेहरा ने इस पर निराशा व्यक्त की है।

ashish nehra reveals the secret of abusing ms dhoni against pakistan
आशीष नेहरा - फोटो : SELF

जतिन सप्रू को दिए इंटरव्यू में नेहरा ने कहा, 'वो सिर्फ मौके की नजाकत में निकल गया था। मुझे पता है कि आप महेंद्र सिंह धोनी के वीडियो के बारे में बात कर रहे हैं। यह वीडियो तब ज्यादा लोकप्रिय हुआ जब धोनी कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुके थे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
ashish nehra reveals the secret of abusing ms dhoni against pakistan
आशीष नेहरा - फोटो : twitter

बता दें कि शाहिद अफरीदी तब 10 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे और वो अच्छी लय में नजर आ रहे थे। नेहरा ने ऑफ स्टंप के बाहर अच्छी गेंद डाली, जिस पर अफरीदी के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर के पास से थर्डमैन की दिशा में जाने लगी। धोनी के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन वो इसे पकड़ने में नाकाम रहे थे। तब नेहरा ने अपशब्दों का प्रयोग किया था।

विज्ञापन
ashish nehra reveals the secret of abusing ms dhoni against pakistan
आशीष नेहरा - फोटो : twitter

यह वाकया 2005 का है और इसके बाद से नेहरा एक परिपक्व क्रिकेटर बन चुके हैं। उनकी 12 सर्जरी भी हो चुकी है, लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने वापसी करके अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। वैसे, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा हाई वोल्टेज होता है और ऐसे में खिलाड़ी जोश-जोश में गर्मजोशी से कुछ बोल जाता है। इसे गलत नहीं मानने की जरुरत है। आपको बता दें कि नेहरा और धोनी काफी अच्छे दोस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed