{"_id":"59dcb39c4f1c1bcd538b6ba1","slug":"ashish-nehra-can-soon-announce-retirement-from-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"38 वर्षीय नेहरा इस वजह से जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
38 वर्षीय नेहरा इस वजह से जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से ले सकते हैं संन्यास
Tue, 10 Oct 2017 05:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 10 Oct 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आशीष नेहरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि 18 साल से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेल रहे 38 वर्षीय नेहरा जल्द ही संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
2 of 5
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नेहरा जी' के नाम से मशहूर अनुभवी गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। नेहरा का करियर चोटों से प्रभावित रहा है, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक बार फिर दमदार वापसी की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 12 बार सर्जरी कराई है।
3 of 5
आशीष नेहरा
17 टेस्ट, 120 वन-डे और 26 टी20 इंटरनेशनल के अनुभवी नेहरा को भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए शामिल किया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ इस वर्ष की शुरुआत में भारत की तरफ से आखिरी मैच खेला था। इसके बाद वो आईपीएल 2017 खेले, लेकिन हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बीच टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशीष नेहरा
भारतीय टीम को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना है, जो नेहरा का होम ग्राउंड भी है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि 'ओल्ड इज गोल्ड' की उपाधि हासिल करने वाले नेहरा अपने घर में इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आशीष नेहरा
नेहरा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में शामिल नहीं किया गया था। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि गुवाहाटी में विराट उन्हें मौका दे सकते हैं। बहरहाल, अगर नेहरा ने संन्यास लेने का फैसला किया तो टीम प्रबंधन इसका सम्मान करता दिख सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।