फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने की घातक गेंदबाजी, दिल्ली के बल्लेबाजों को बनाया शिकार

Wed, 21 Nov 2018 09:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
arjun tendulkar shines with the ball took five wickets against delhi
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार को अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के मैच में दिल्ली के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर तेंदुलकर ने 98 रन देकर पांच विकेट झटके। 

arjun tendulkar shines with the ball took five wickets against delhi
अर्जुन तेंदुलकर

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे दिन स्टंप्स तक दिल्ली अंडर-19 टीम ने 9 विकेट खोकर 394 रन बना लिए हैं। बता दें कि दिल्ली ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।

arjun tendulkar shines with the ball took five wickets against delhi
अर्जुन तेंदुलकर

मुंबई ने ओपनर दिव्यांश (211) के दोहरे शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 453 रन बनाए। दिल्ली की टीम अभी मुंबई के स्कोर से 59 रन पीछे है जबकि उसका सिर्फ एक विकेट शेष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun tendulkar shines with the ball took five wickets against delhi
अर्जुन तेंदुलकर

अर्जुन ने दिल्ली के कप्तान आयुश बदोनी, वैभव कंदपाल, विकेटकीपर बल्लेबाज गुलजार सिंह संधू, ऋतिक शौकीन और प्रशांत कुमार भाटी को अपना शिकार बनाया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुंबई अंडर-19 टीम के नियमित सदस्य बन चुके हैं। उन्होंने इससे पहले भारत की अंडर-19 टीम का भी प्रतिनिधित्व किया और श्रीलंका दौरे पर गए जहां दो मैचों में तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
arjun tendulkar shines with the ball took five wickets against delhi
ravi shastri and arjun tendulkar

इससे पहले कई बार अर्जुन तेंदुलकर को टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कराते हुए देखा गया है। वह लंदन से लेकर मुंबई तक भारतीय बल्लेबाजों को नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करा चुके हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री कई बार टिप्स देते हुए दिखे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed