भारत की इस 2 साल की बच्ची ने कुछ ऐसा कमाल कर दिया है कि उसके माता-पिता के साथ-साथ दुनियाभर के लोगों को उस पर गर्व महसूस हो रहा है।
क्या आपको पता है कि रक्षिता कुमार नामक भारत की ये मात्र 2 साल की बेटी सिर्फ 5 मिनट में 196 देशों की राजधानियों का नाम बोल सकती है।
जिस उम्र में बच्चे सही से अपना नाम नहीं बोल पाते वहां ये बच्ची दुनिया के दुर्लभ देशों की राजधानी का नाम भी एक झटके में बोल देती है।
रक्षिता को पता है कि कजाकिस्तान की राजधानी अस्थाना और उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंत है।
रक्षिता के पिता रमेश कुमार ने बताया कि यो चमत्कार तब हुआ जब वो स्कॉटलैंड से भारत लौट रहे थे। 11 घंटे की हवाई यात्रा के दौरान बच्ची को खेलने के लिए उसकी मां कविता ने उसे एक किताब थमा दी थी जिसमें दुनिया के प्रमुख देशों एवं उनकी राजधानियों के नाम लिखे थे। रक्षिता ने उस यात्रा के दौरान उस किताब को याद कर लिया। अब वो बच्ची सिर्फ 5 मिनट में पूरी किताब सुना देती है।