फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली को चैलेंज दे रहा था यह अफगानी बल्लेबाज, दौड़ने से ही पता चल गया फिटनेस लेवल

Sat, 16 Jun 2018 10:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 16 Jun 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
afghanistan cricketer mohammad shahzad challenged to virat kohli for big shot
mohammed shahzad and virat kohli

अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने एक पारी और 262 रन से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। इस टीम के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद ने पहली गेंद खेलकर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है। अफगानिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में वह पहली गेंद खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

afghanistan cricketer mohammad shahzad challenged to virat kohli for big shot
Mohammad Shahzad

बता दें कि यह वही खिलाड़ी हैं जिनकी तुलना अफगानिस्तान में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी से की जाती है। यहां तक कि टीममेट्स भी शहजाद को एमएस कहकर ही बुलात हैं।

afghanistan cricketer mohammad shahzad challenged to virat kohli for big shot
मोहम्मद शहजाद

शहजाद का वजन 90 किग्रा से अधिक है लेकिन उनके विचार फिटनेस के प्रति जुनूनी विराट कोहली से पूरी तरह उलट हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था, 'जितना लंबा छक्का कोहली) मारते हैं, मैं उनसे ज्यादा लंबा छक्का मार सकता हूं, उनकी तरह इतनी डाइट करने की क्या जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
afghanistan cricketer mohammad shahzad challenged to virat kohli for big shot
हार्दिक पांड्या

लेकिन पहले ही टेस्ट मैच में यह बल्लेबाज अपनी दोनों पारियों में बुरी तरह फ्लॉप हुआ। अफगानिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद भारत के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट में कुछ खास नहीं कर पाए। पहली पारी में वह 14 रन बनाकर बनाकर हार्दिक पांड्या के शानदार थ्रो पर रन आउट हुए थे। दूसरी पारी में भी उनका बल्ला नहीं चला और वह 13 रन बनाकर उमेश यादव के शिकार हो गए।

विज्ञापन
afghanistan cricketer mohammad shahzad challenged to virat kohli for big shot
afghanistan cricket team

पहली पारी में हार्दिक के रॉकेट थ्रो से आउट होने वाले मोहम्मद शहजाद जिस तरह आउट हुए वो देखना वाकई लाजवाब था। अपना विकेट बचाने के लिए शहजाद पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन भारी वजन की वजह से उनके पैर एक स्लिम फिट क्रिकेटर की तरह काम नहीं कर पाए और लाइन पर पहुंचने से पहले पांड्या के थ्रो ने बेल्स उड़ा दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed