{"_id":"5a8fb18e4f1c1bbd218b4aa5","slug":"adam-gilchrist-score-the-then-fastest-double-century-in-test-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Flashback: जब दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे गिलक्रिस्ट, बना दिया अद्भुत रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Flashback: जब दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे गिलक्रिस्ट, बना दिया अद्भुत रिकॉर्ड
Fri, 23 Feb 2018 12:02 PM IST
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
amarujala.com; presented by- अभिषेक निगम
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए विश्व में मशहूर रहे। मैदान में लंबे-लंबे शॉट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन करना गिलक्रिस्ट का शौक रहा। हालांकि, यह शौक गेंदबाजों पर हमेशा हावी पड़ा, जिनके लिए गिलक्रिस्ट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे। 23 फरवरी का दिन तो गिलक्रिस्ट ने यादगार बना दिया, जिसे क्रिकेट फैंस भूलते हुए भी नहीं भूल पाते।
2 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
23 फरवरी 2002 को गिलक्रिस्ट ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की ऐसी बखिया उधेड़ी, जिसे आज भी प्रोटियाज का स्टार गेंदबाजी लाइन अप नहीं भूल पाता। एलन डोनाल्ड, शॉन पोलाक, आंद्रे नेल और मखाया एंटिनी, इन सभी के लिए यह दिन बहुत बुरा साबित हुआ, क्योंकि गिलक्रिस्ट ने इनकी गेंदबाजी की ऐसी धज्जियां उड़ाई, जैसे कोई खिलौने के साथ खेल रहा हो।
3 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
गिलक्रिस्ट ने 212 गेंदों में दोहरा शतक जमाकर टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड स्थापित किया था। वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने थे। गिलक्रिस्ट ने इयान बोथम द्वारा 220 गेंदों में दोहरा शतक जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ा। यही नहीं, गिली टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले विश्व के पांचवें विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले इम्तियाज अली, तस्लीम आरिफ, ब्रेंडन कुरुप्पू और एंडी फ्लावर यह कमाल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
गिलक्रिस्ट जब बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तब पहले दिन स्टंप्स होने में एक घंटा बचा था। गिलक्रिस्ट ने डेमियन मार्टिन के साथ मिलकर क्रीज पर समय बिताया और पहले दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 331 रन पहुंचा दिया। अगले दिन गिलक्रिस्ट अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए। वो उसी लय में दिखे जैसे वन-डे में ओपनिंग करते हुए रहते थे।
विज्ञापन
5 of 8
एडम गिलक्रिस्ट
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज जो भी प्रयोग करें, गिलक्रिस्ट के सामने सभी फेल होते नजर आ रहे थे। 'गीली' ने अपना अर्धशतक 89 गेंदों में छह चौको और दो छक्को की मदद से पूरा किया। फिर उन्होंने अपने गियर बदल लिए। अगले 50 रन केवल 32 गेंदों में बने, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल रहे। यह दोनों ही छक्के निकी बॉय की गेंदों पर जड़े गए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।