एबी डीविलियर्स उन चुनिंदा विदेशी क्रिकेटरों में से एक हैं, जिनकी दीवानगी भारत में बहुत ज्यादा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत में कई भारतीय क्रिकेटरों से ज्यादा फैन फॉलोइंग डीविलियर्स की है। हालांकि, डीविलियर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा फोटो पोस्ट किया है, जिसकी वजह से वह भारतीय फैंस के निशाने पर आ गए हैं।
एबी डीविलियर्स ने तिरंगे का इस्तेमाल कर किया शराब का प्रचार, जमकर भड़के फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डीविलियर्स के इस फोटो को देखने के बाद भारतीय फैंस ने उन पर जमकर भड़ास निकाली है। कुछ महीनों पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले डीविलियर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वाइन बंद का प्रचार किया है। इसी फोटो में उन्होंने भारतीय तिरंगे का इस्तेमाल भी किया, जिसे देख फैंस भड़क गए।
A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17) on
एक यूजर ने कमेंट किया, 'अल्कोहल ब्रांड के साथ भारत के तिरंगे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप आदर्श हैं और आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपको माफी मांगना चाहिए।' एक यूजर ने लिखा, 'आपने भारतीय तिरंगे को वाइन ब्रांड के साथ पोस्ट में डाला। शर्म आना चाहिए।'
34 वर्षीय डीविलियर्स ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया हो, लेकिन वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था, 'मैं कुछ साल आईपीएल में खेलना जारी रखूंगा और युवाओं की मदद करना चाहूंगा। हालांकि मेरी कोई योजना स्थायी नहीं है। मैं लंबे समय तक शायद ही खेल पाऊंगा।'