टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तैयारियों में जुटी है। काफी टाइम से भारत सिर्फ टी-20 क्रिकेट खेल रहा है। सफेद जर्सी में खेलने का मौका टीम को काफी टाइम के बाद मिलेगा। वैसे भी वेस्टइंडीज की कंडीशंस खेलने के लिए आसान नहीं होती। मौसम और पिच के हिसाब से खुद को ढालना, खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी चुनौती रहा है। मगर नई और युवा टीम इंडिया हर चुनौती के लिए तैयार दिखाई देती है। नए कोच अनिल कुंबले के लिए भी यह दौरा किसी अग्नी परीक्षा से कम नहीं होगा। इस दौरे पर नई टीम को हर कसौटी पर खरा उतरने के लिए तैयार करना होगा। देखिए इस दौरे पर किन-किन खिलाड़ियों पर कोच और कप्तान की होगी खास निगाह।
वेस्टइंडीज दौरे पर इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
2 of 6
lokesh rahul
- फोटो : pti
आईपीएल में अपनी पावर हिटिंग से प्रभावित करने वाले लोकेश राहुल टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। तकनीकी रूप से सक्षम राहुल ने जिंबाब्वे दौरे पर भी अपना जलवा खूब बिखेरा। जरूरत पड़ने पर राहुल विकेट कीपिंग भी कर सकते हैं, जिससे टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज को मौका दे सकती है।
वेस्टइंडीज दौरे पर इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
करीब डेढ़ साल से टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बाद शमी वापसी करेंगे। आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन और वेस्टइंडीज की तेज पिचों के मद्देनजर शमी को मौका दिया जा रहा है। 140 की रफ्तार के पार गेंदबाजी के एक बढ़िया विकल्प हैं। वेस्टइंडीज की मददगार पिचों पर उन्हें अपनी फिटनेस और फॉर्म दोनों ही साबित करनी होगी।
वेस्टइंडीज दौरे पर इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
4 of 6
ajinkya rahane
- फोटो : pti
अजिंक्य रहाणे हर फॉर्मेट में हर नंबर पर खुद को साबित कर चुके हैं। जितने भी मौके रहाणे को मिले, उन्होंने इसे खूब भुनाया। रहाणे तेज गेंदबाजी को बखूबी खेल सकते हैं। वेस्टइंडीज की पेस बैट्री के सामने रहाणे के फुटवर्क और कलाईयों दोनों की अग्नि-परीक्षा होगी। रहाणे ओपन भी कर सकते हैं और मिडल ऑर्डर में एंकर की भूमिका भी निभा सकते हैं।
वेस्टइंडीज दौरे पर इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
5 of 6
मोहाली में मैच जीतने के बाद ट्विटर पर ईशांत शर्मा का मजाक उड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
हाल ही में बास्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह से सगाई करने वाले इशांत कुंबले के लिए बड़ा हथियार होंगे। अपने लंबे कद के कारण विंडीज में इशांत को अतिरिक्त उछाल मिल सकता है, जो बल्लेबाजी को परेशान करेगा। हालांकि इशांत के लिए एक बड़ी चुनौती होगी कि वो अपनी फॉर्म को लंबे समय तक बनाए रखें। बॉलिंग में उनकी निरंतरता ही उनके लिए दिक्कतें खड़ी कर सकती है।