फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आउट' होकर अनिल कुंबले बोले- कोहली ने हमारी 'पार्टनरशिप' खत्म कर दी

Wed, 21 Jun 2017 12:04 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Wed, 21 Jun 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumble Letter After Resignation As Head Coach of Indian Cricket Team
अनिल कुंबले और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने कुंबले से वेस्टइंडीज दौरे तक टीम इंडिया का कोच बने रहने के लिए कहा था। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद कुंबले का एक साल का अनुबंध समाप्त हो गया था। गौरतलब है कि कुंबले के इस्तीफे ने एक बार फिर उनके और खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव की बातों हवा दी है।

'आउट' होकर कुंबले बोले- कोहली ने हमारी 'पार्टनरशिप' खत्म कर दी

Anil Kumble Letter After Resignation As Head Coach of Indian Cricket Team
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI
अपने इस्तीफे के कुछ घंटो बाद ही अनिल कुंबले ने ट्वीट कर सीएसी को 'थैंक यू' कहा। इसके साथ ही अनिल कुंबले ने अपने ट्वीट में खत भी जोड़ा, अंग्रेजी में लिखा गया था। इस पत्र में कुंबले ने कई बातें लिखी हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने कुंबले के कार्यकाल के दौरान शानदार खेल दिखाया और बीते एक वर्ष में एक भी सीरीज नहीं गंवाई। कुबंले ने अपने पत्र में लिखा:

'आउट' होकर कुंबले बोले- कोहली ने हमारी 'पार्टनरशिप' खत्म कर दी

Anil Kumble Letter After Resignation As Head Coach of Indian Cricket Team
अनिल कुंबले और विराट कोहली
"सीएसी ने मुझे मुख्य कोच पर बने रहले के लिए कहा। मुझ पर दिखाए गए उनके भरोसे से मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। बीते एक वर्ष की सफलता का श्रेय कप्तान, पूरी टीम, सहायक कोच और सपोर्टिंग स्टाफ को जाता है। इस खत से पहले, बीसीसीआई ने पहली बार मुझे बताया कि कप्तान को मेरे 'तरीकों' और मेरे कोच बने रहने से दिक्कत थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

'आउट' होकर कुंबले बोले- कोहली ने हमारी 'पार्टनरशिप' खत्म कर दी

Anil Kumble Letter After Resignation As Head Coach of Indian Cricket Team
विराट कोहली, अनिल कुंबलें और कुलदीप यादव - फोटो : IBTimes
"मुझे यह अटपटा लगा क्योंकि मैंने हमेशा कोच और कप्तान की बीच की सीमाओं को सम्मान किया है। हालांकि, बीसीसीआई ने हमारे बीच की खाई पाटने की कोशिश की, मगर यह साफ हो गया कि अब सब कुछ ठीक नहीं हो सकता। ऐसे में अब मेरे लिए आगे बढ़ जाना ही सबसे बेहतर विकल्प होगा।"
विज्ञापन

'आउट' होकर कुंबले बोले- कोहली ने हमारी 'पार्टनरशिप' खत्म कर दी

Anil Kumble Letter After Resignation As Head Coach of Indian Cricket Team
अनिल कुंबले
"प्रोफेशनलिस्म, अनुशासन, समर्पण, ईमानदारी और हुनर जैसे कुछ गुण मैं अपने साथ लाया। इनके सम्मान से ही संबंधों बेहतर किया जा सकता है। एक कोच को टीम को बेहतर बनाने के लिए खुच को भी निरंतर रूप से बेहतर बनाना होता है। मेरे अनुसार इन मतभेदों के बीच यह जिम्मेदारी बीसीसीआई और सीएसी को सौंप देना ही बेस्ट होगा। वो इसे अपने विवेक अनुसार किसी को भी दे सकते हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed