फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#नोटबंदी का 22वां दिनः बैंक में नोट नहीं होने पर भारी बवाल, सीओ घायल

Thu, 01 Dec 2016 01:47 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
टीम डिजिटल, मेरठ Updated Thu, 01 Dec 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
injured in the stone pelting CO Civil Lines
बुधवार सुब‌ह सिंडिकेट बैंक के बाहर नोट नहीं‌ मिलने के कारण भीड़ ने बैंक का घेराव और जमकर हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी पर लोगों का गुस्सा भड़कने लगा है। लंबी लाइन में लगने के बाद भी लोगों को बैंक से पैसा नहीं मिल रहा। बुधवार दोपहर बैंक पर कैश खत्म होने का बोर्ड लगते ही लोग आगबबूला हो गए। बैंक में ताला लगाकर लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। दो घंटे तक अराजकता का माहौल रहा और पुलिस तमाशबीन बनी रही। हालात बेकाबू होने पर पुलिस फोर्स पहुंची तो लोगों ने पथराव कर दिया। जिसमें सीओ सिविल लाइन और  तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

 

injured in the stone pelting CO Civil Lines
सिंडिकेट बैंक के बाहर भीड़ के हंगामे के बाद मौके पर पुलिस तैनात की गई - फोटो : अमर उजाला

नौचंदी थानाक्षेत्र के अंतर्गत हापुड़ अड्डा चौराहा स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा है। बुधवार सुबह नौ बजे से लोग बैंक से पैसा लेने के लिए लाइन में लगे थे। दोपहर 12 बजे बैंक कर्मचारियों ने कैश खत्म होने का बोर्ड लगा दिया। जिसमें पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर बैंक कर्मचारियों ने लेनदेन बंद किया और बैंक अंदर से बंद करने का प्रयास किया। पैसा न मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने बैंक का शटर नीचे गिर तोड़फोड़ शुरू कर दी। बैंक के शीशे टूटने लगे तो कर्मचारियों में खलबली मच गई। 

 

injured in the stone pelting CO Civil Lines
बैंक से नोट नहीं मिलने पर नाराज लोगों ने जमकर विरोध किया - फोटो : अमर उजाला

बैंक के बाहर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोकना मुनासिब नहीं समझा। देखते देखते लोगों की भीड़ लगने लगी। लोगों ने हापुड़ रोड स्थित कमेला पुलिस चौकी के पास जाम लगाकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका ओर नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
injured in the stone pelting CO Civil Lines
बैंको से नोट नहीं मिलने के बाद नाराज लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला

गुस्साए लोगों ने हापुड़ रोड पर आने जाने वाली बसों में तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा। सीओ कोतवाली और सीओ सिविल लाइन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस पर भी पथराव शुरू किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। 

विज्ञापन
injured in the stone pelting CO Civil Lines
सिंडिकेट बैंक बाहर हो रहे हंगामे को शांत कराने पहुंचे का सीओ का लोगों ने घेराव किया - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने पथराव शुरू  किया तो सीओ सिविल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। उसके बाद पुलिस ने भी लोगों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने बताया कि गुस्साए लोग बसों में आग तक लगाने की कोशिश में थे। अगर स्थिति को देखते लाठीचार्ज नहीं किया जाता तो उनको संभालना मुश्किल हो जाता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed