फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्र के मौके पर भक्ति में डूबी दीपिका, मां गंगा के लिए लोगों से की अपील

Thu, 06 Apr 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 06 Apr 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone in rishikesh

अपनी सहेलियों संग ऋषिकेश परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने जहां संध्याकालीन गंगा आरती की वहीं लोगों से गंगा की सफाई की अपील भी की। गंगा सफाई के साथ ही उन्होंने लोगों से अपने आस पास के वातावरण को साफ रखने का भी आह्वान किया। 


(सभी फोटो: मनीष अग्रवाल, ऋषिकेश)

deepika padukone in rishikesh
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सोमवार शाम ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं। उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से मुलाकात कर आश्रम की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सहेलियों के साथ सांध्यकालीन गंगा आरती की और गंगा तट पर हुए हवन-यज्ञ में आहुतियां डालीं। 
deepika padukone in rishikesh

वह आश्रम से शाम करीब 7:15 बजे नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा के लिए रवाना हो गईं। बताया गया कि दीपिका मंगलवार दोपहर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका दो दिनों से उत्तराखंड प्रवास पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone in rishikesh

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पारिवारिक सदस्यों के साथ चार दिन के प्रवास पर होटल आनंदा में पहुंची। वह शनिवार से होटल में रुकी हुई हैं। उनका मसूरी और टिहरी झील भ्रमण की चर्चाएं थी, लेकिन बताया जा रहा है कि वह चार अप्रैल को मुंबई रवाना हो जाएगी। फिल्म अभिनेत्री ने नरेंद्रनगर से सूर्यास्त का विहंगम दृश्य का लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
deepika padukone in rishikesh

फिल्मी कलाकारों, उद्योगपतियों और क्रिकेट खिलाड़ियों को उत्तराखंड की शांत वादियां खूब भा रही हैं। मैदान की भीड़भाड़ और मौसम की तपिश से दूर प्रकृति की गोद में मिलने वाला सुकून उन्हें यहां आकर्षित करता रहा है। एक अप्रैल को फिल्म अभिनेत्री दीपिका अपने रिश्तेदारों के साथ होटल आनंदा पहुंचीं। तीन दिन उन्होंने नरेंद्रनगर से सूर्यास्त का लुत्फ लिया। इस दौरान दीपिका ने होटल में गढ़वाली व्यंजनों का भी आनंद उठाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed