फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव संपन्न, मशहूर हस्तियों ने डाले वोट

Tue, 26 Apr 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 26 Apr 2016 06:17 PM IST
विज्ञापन
chandigarh golf club election complete: announcement of president today
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव - फोटो : amar ujala

सिटी के सबसे प्रतिष्ठत क्लबों मे शुमार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव में जिस तरह के कांटे की टक्कर की उम्मीद थी, वैसा कुछ नजर नहीं आया। पिछले कुछ वर्षों से प्रधान पद के उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले थे। लेकिन इस बार उलट दिखा। क्लब के अधिकतर सदस्यों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस बार 50 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। यही नहीं इस बार दो वर्षों के भीतर सबसे कम वोटिंग हुई है।

chandigarh golf club election complete: announcement of president today
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव - फोटो : amar ujala

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में मेंबरों की संख्या तकरीबन 1800 हैं। रविवार को हुए क्लब के चुनाव में कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। जिसमें मिल्खा सिंह व राजा मालविंदर सिंह भी शामिल थे। गोल्फ क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उद्योगपति ईश्वर प्रताप सिंह मान और उनके विरोधी के रूप में डॉ. अवतार सिंह आमने-सामने हैं।

 

chandigarh golf club election complete: announcement of president today
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव - फोटो : amar ujala

इस संबंध में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी बीएस मांगट का कहना है कि 1800 मेंबरों में से सिर्फ 896 वोटिंग हुई हैं। उन्होंने कहा कि वोटों की गिनती सोमवार को सुबह 9 बजे शुरू होगी। उसके कुछ देर बाद ही नतीजे आ जाएंगे। गोल्फ क्लब की वोटिंग 11 बजे से शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh golf club election complete: announcement of president today
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव - फोटो : amar ujala
वोट डालने के लिए कई मेंबर देश के वभिन्न हिस्सों से पहुंचे। वहीं मिल्खा सिंह भी 12.30 बजे के करीब गोल्फ क्लब पहुंचे। जहां उनसे मिलने के लिए कई लोग राह देख रहे थे। लेकिन मिल्खा सिंह ने सबसे पहले वोट डाला। इसके बाद उन्होंने क्लब के मेंबर्स से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी को वोट का अधिकार है। इसलिए हमें वोट का प्रयोग करना चाहिए।

 
विज्ञापन
chandigarh golf club election complete: announcement of president today
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव - फोटो : amar ujala
वोट करने व्हीलचेयर पर पहुंचीं 83 वर्षीय मिसेज बरजिंदर एसपी सिंह ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से वह क्लब की मेंबर हैं और हर साल वोटिंग करने आती हैं।

 इनमें से चुने जाएंगे एग्जीक्यूटिव मेंबर: एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए चुनाव मैदान में अमरबीर सिंह, अमित बस्सी, कैप्टन मोहनबीर, कर्नल हरदेव सिंह मान, हरमनजीत सिंह सेठी, जगतबीर सिंह, कंवरवीर सिंह सिबिया, लेफ्टिनेंट कर्नल करन सिंह, रविबीर सिंह, संजीत सिंह बाला, शोना ए सिंह, तेज प्रताप सिंह विर्क, जोरावर सिंह हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed