सीता को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के एक विवादास्पद बयान पर हर तरफ घमासान मचा हुआ है। विपक्ष दलों के नेता जहां उनपर लगातार हमला बोल रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें घेरा जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को वाराणसी में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने डिप्टी सीएम की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के अस्सी घाट स्थित राम जानकी मंदिर में रविवार को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने डिप्टी सीएम की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। सदस्यों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री की राजनीति इतने निम्न स्तर की हो गई हैं कि वह अपने संस्कार, हमारे पुराणों को भी अपमानित करने से नही चूक रहे हैं। उनके द्वारा माता सीता के लिए दिया गया बयान बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
3 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस यूथ जिला कॉर्डिनेटर राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने हाथों में तख्तियां लेकर यज्ञ कर डिप्टी सीएम के बयान पर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद गोविंद शर्मा ने किया।
4 of 5
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शनिवार को वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी प्रदर्शन कर डिप्टी सीएम के बयान की निंदा की थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे धार्मिक आस्था पर चोट करार दिया था। कहा ता कि अब तो बीजेपी के धर्मपरायण होने की भी कलई खुल गई है।
5 of 5
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, शुक्रवार को मथुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था, लोग कहते हैं कि सीता का जन्म धरती के अंदर से निकले घड़े में हुआ, इसका मतलब है कि रामायण काल में भी टेस्ट ट्यूब बेबी की अवधारणा जरूर रही होगी।