फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh: नारायणपुर बवाल में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, पार्टी सांसदों को पुलिस ने रास्ते में रोका

Tue, 03 Jan 2023 07:19 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर/रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर/रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Jan 2023 07:19 PM IST
सार

एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि लीडरों को बुलाकर कलेक्टर के चैंबर में बातचीत की जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने चर्च पर हमला कर दिया। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। वे मान भी गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने संयम रखा। अब वैधानिक रूप से कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
tense peace in chhattisgarh narayanpur, bjp district president in custody
नारायणपुर में जवानों से मारपीट करते उपद्रवी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर सोमवार को हुए बवाल मामले में पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। इन सभी पर चर्च में तोड़फोड़ और पुलिस पर हमला करने का आरोप है। वहीं भाजपाइयों की गिरफ्तारी के बाद पहुंचे भाजपा सांसद संतोष पांडेय, मोहन मंडावी और नेता केदार कश्यप व महेश गागड़ा को रास्ते में रोक लिया गया है। इसके बाद वे सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं। 



यह भी पढ़ें...chhattisgarh: धर्मांतरण मसले पर बवाल के बाद चर्च में तोड़फोड़, समझाने गए एसपी का सिर फोड़ा, कई पुलिसकर्मी घायल

tense peace in chhattisgarh narayanpur, bjp district president in custody
नारायणपुर में सड़क पर बैठे भाजपा सांसद और नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिले के बखरूपारा में तनावपूर्ण शांति छाई हुई है। उपद्रव स्थल से लेकर गांवों में करीब पांच हजार जवान तैनात हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। देर रात 35 से 40 लोगों को भी घर से उठाया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच नारायणपुर पहुंचे भाजपा नेताओं को रोकने पर वे बेनूर गांव में सड़क पर ही बैठ गए। अफसरों के समझाने पर वे उठने को राजी हुए। इसके बाद से ही सीएसपी कार्यालय के बंद कमरे में बैठक जारी है।

tense peace in chhattisgarh narayanpur, bjp district president in custody
नारायणपुर में उपद्रव के बाद जवान तैनात किए गए हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

करीब तीन माह से थे तनाव के हालात
बताया जा रहा है कि एड़का के गौर्रा में पिछले करीब तीन माह से धर्मांतरण को लेकर तनाव के हालात बने हुए थे। पुलिस को इस संबंध में तमाम शिकायतें भी की गईं, लेकिन पुलिस ने न तो मामला दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए। उपद्रवियों ने पहले थाना प्रभारी से मारपीट की। इसके बाद सोमवार को बवाल सड़क पर आ गया। उपद्रवियों ने तीन चर्चों में तोड़फोड़ की है। चर्च में रखा फर्नीचर और वहां लगी मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tense peace in chhattisgarh narayanpur, bjp district president in custody
हमले में घायल एसपी सदानंद कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उपद्रव के बाद गांवों में डर का माहौल
नारायणपुर में बवाल से पहले ही जिले के 40 गांव संवेदनशील बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि एड़का, बेनूर और नारायणपुर थाना क्षेत्र के इन गांवों में एक गुट के लोग अपने घर छोड़कर चले गए हैं। कुछ दिन पहले एड़का में ही भीड़ ने थाना प्रभारी पर हमला किया था। इसके बाद सोमवार को बवाल के बाद CAF की 16वीं बटालियन के कमांडेंट फोर्स के साथ पहुंचे और भीड़ को भगाया। इसके बाद ही एसपी को वहां से निकाला जा सका। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। 
विज्ञापन
tense peace in chhattisgarh narayanpur, bjp district president in custody
सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष हीरा सिंह देहारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सर्व आदिवासी समाज ने कहा- घटना की निंदा करते हैं
वहीं सर्व आदिवासी समाज ने इस पूरी घटना से दूरी बना ली है। समाज के अध्यक्ष हीरा सिंह देहारी ने कहा कि, इसमें सर्व आदिवासी समाज का कोई इन्वाल्वमेंट नहीं है। आदिवासी समाज का नाम लाया जा रहा है, यह गलत है। जो गलत किया है, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी से मारपीट करना, धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करना गलत है। हम किसी भी रूप में इस विवाद में नहीं आना चाहता है। जो हमारा नाम लेकर ऐसा कर रहा है, उस पर शासन कार्रवाई करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed