फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh Election: दांव पर 958 प्रत्याशियों की किस्मत, टीएस सिंहदेव-अरुण साव समेत इन दिग्गजों ने डाला वोट

Fri, 17 Nov 2023 01:44 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 17 Nov 2023 01:44 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Phase 2 Election Second phase of voting for Chhattisgarh assembly elections
Chhattisgarh Phase 2 Election - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। सुबह से ही लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाए हुए हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में वोटिंग को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 90 में से 20 सीटों पर मतदान हुआ था और बाकी 70 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। इन 70 सीटों पर कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
Chhattisgarh Phase 2 Election Second phase of voting for Chhattisgarh assembly elections
ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला - फोटो : अमर उजाला

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया मतदान
राज्य के मंत्री और दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस उम्मीदवार ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। जिसके बाद ताम्रध्वज साहू ने कहा कि लोकतंत्र के इस 'महापर्व' में मैं सभी से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। यह अच्छे जन प्रतिनिधियों को चुनने का 'महापर्व' है और सभी को इसमें भाग लेना चाहिए। मतदाताओं में भारी उत्साह है। कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। हम 75 पार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। 

Chhattisgarh Phase 2 Election Second phase of voting for Chhattisgarh assembly elections
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव - फोटो : ANI

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने किया मतदान
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और लोरमी से पार्टी के उम्मीदवार अरुण साव ने बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। अरुण साव ने कहा कि मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अपना वोट जरूर डालें और दूसरों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें। छत्तीसगढ़ में लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने तय कर लिया है कि वे बदलाव लाएंगे। समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए वोट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhattisgarh Phase 2 Election Second phase of voting for Chhattisgarh assembly elections
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने परिवार के साथ किया मतदान
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल परिवार के साथ मतदान करने से पहले कोरबा के पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मंदिर में माथा टेका। इसके बाद कमला नेहरू महाविद्यालय में अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र क्रमांक 201 में मतदान किया। साथ में उनकी पत्नी रेणु अग्रवाल और उनके दोनों पुत्र रहे। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और पार्टी पर तमाम आरोप लगाए।
विज्ञापन
Chhattisgarh Phase 2 Election Second phase of voting for Chhattisgarh assembly elections
भाजपा नेता धरमलाल कौशिक - फोटो : ANI
भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने बिलासपुर में मतदान केंद्र क्रमांक 211 पर अपना वोट डाला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed