{"_id":"6556e4fe856fd0fbfe025869","slug":"enthusiasm-towards-voting-is-visible-among-the-youth-and-the-elderly-2023-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Phase 2 Election: युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी दिख रहा मतदान के प्रति जोश, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Phase 2 Election: युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी दिख रहा मतदान के प्रति जोश, देखें तस्वीरें
Chhattisgarh Election Phase 2 Voting: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर मतदान जारी है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने बूथ पर पहुंच रहे हैं। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह नजर आ रहा है। महिला हों या पुरूष, युवा या बुजुर्ग मतदाता हों, सभी मतदान के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
2 of 4
Chhattisgarh Phase 2 Election
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के बाद सेल्फी ले रहे हैं मतदाता
बिलासपुर जिले में भी सुबह से मतदान जारी है। सुबह से लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं, और अपने मत का सही प्रयोग करने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। वोटिंग करने के बाद मतदाता सेल्फी लेने से भी नहीं चूक रहे हैं। वोट के महापर्व पर आहुति देकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, यह नजारा बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र का है जहां आदर्श दिव्यांग मतदान केंद्र 269,261,268,267,271 को बनाया गया है। जिसमें तकरीबन बढ़-चढ़कर भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
3 of 4
Chhattisgarh Phase 2 Election
- फोटो : ANI
मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद की जा रही है। गरियाबंद जिले की बिंद्रानवागढ़ सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर सुबह आठ बजे से शाम पांत बजे तक चुनाव होंगे। इस बार दूसरे चरण के चुनाव में डेढ़ करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे। दूसरे चरण चुनाव में 1 थर्डजेंडर समेत 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Chhattisgarh Phase 2 Election
- फोटो : अमर उजाला
मतदान को लेकर लोगों में उत्साह
बिलासपुर जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें है। युवा से लेकर बुजुर्ग तक मतदान करने सभी पहुंच रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।