फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मोदी यानी सपनों को पूरा करने की गारंटी': पीएम ने कहा- बीजेपी की सरकार बनते ही पीएससी घोटाले की होगी जांच

Sat, 30 Sep 2023 11:35 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 11:35 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी की परिवर्तन रथयात्रा के समापन पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीजीपीएससी घोटाला को लेकर पीएम ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीति को छत्तीसगढ़ के नौजवान भुगत रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या दिया?

विज्ञापन
PM narendra modi bilaspur visit: 'Modi means guarantee of fulfillment of dreams' said PM modi
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज ग्राउंड में बीजेपी की परिवर्तन रथयात्रा के समापन पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीजीपीएससी घोटाला को लेकर पीएम ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीति को छत्तीसगढ़ के नौजवान भुगत रहे हैं। कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या दिया? पीएससी घोटाला युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा है। छत्तीसगढ़ के जिन नौजवानों की नौकरी लगी, उनके सामने भी अनिश्चितता है और जिनको वंचित किया गया उनके साथ अन्याय हुआ। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को आश्वस्त करता हूं कि जो भी इसके दोषी हैं, भाजपा सरकार बनते ही उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। मोदी ने यानी आपके सपनों को पूरा करने की गारंटी है।
PM narendra modi bilaspur visit: 'Modi means guarantee of fulfillment of dreams' said PM modi
पीएम ने रथ पर सवार होकर लोगों का किया अभिवादन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मैं आपको एक गारंटी देने के लिए आया हूं। यहां के हर सपने को पूरा करने में मोदी कोई कसर बाकी नहीं रखेगा। आप लिख लीजिए। यह मोदी की गारंटी है। आपका सपना मोदी का संकल्प है। छत्तीसगढ़ के हर परिवार का सपना तभी साकार होगा, जब छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार होगी। दिल्ली से कितनी भी कोशिश करूं, यहां की कांग्रेस सरकार उसको फेल करने में डटी रहती है। पिछले 5 वर्षों में छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से हजारों करोड़ों रुपए मिला है। रेल हो, बिजली हो, विकास के दूसरे कार्य हों, छत्तीसगढ़ के लिए, आपके लिए पैसे की कोई कमी नहीं रखी। 
 
PM narendra modi bilaspur visit: 'Modi means guarantee of fulfillment of dreams' said PM modi
पीएम ने दोनों हाथ हिलाकर किया लोगों का अभिवादन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम ने कहा कि यहां के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी रायगढ़ में हुई राजनीतिक सभा में खुद कहा था कि मैंने केंद्र सरकार से कभी भेदभाव महसूस नहीं किया। सिंहदेव ने जब सच बोला तो कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक तूफान खड़ा हो गया। उन्हें फांसी पर लटकाने के लिए खेल होने लगे, लेकिन सार्वजनिक जीवन में हकीकतों को छिपाया नहीं जा सकता है। पीएम ने मंच से कहा कि हमारा एक ही नेता है कमल। हमारा एक ही उम्मीदवार है कमल। हमारा एक ही लक्ष्य है कमल। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM narendra modi bilaspur visit: 'Modi means guarantee of fulfillment of dreams' said PM modi
पीएम को देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'गोबर में भी घोटाला'
प्रधानमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा संगठन बहुत मजबूत है। छत्तीसगढ़ बूथ-बूथ पर हमारा नेटवर्क है। जब तक हर बूथ पर कमल नहीं खिलेगा तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। घर-घर जाएंगे एक-एक मतदाता से मिलेंगे। यहां की कांग्रेस सरकार ने गोबर को भी नहीं छोड़ा है,वहां भी जमकर भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस ने गौ माता के नाम पर भी घोटाला किया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नौजवानों को क्या-क्या सपने दिखाए थे । उन्हें क्या मिला उन्हें सिर्फ धोखा मिला। छत्तीसगढ़ के नौजवान 6 महीने में समझ गए थे इसलिए जब लोकसभा का चुनाव आया तो भाजपा को जिताया। क्योंकि सभी समझ गए थे धोखा हुआ है। 
विज्ञापन
PM narendra modi bilaspur visit: 'Modi means guarantee of fulfillment of dreams' said PM modi
पीएम को देखने-सुनने सभा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'किसानों के साथ धोखा'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों को भी हमेशा धोखा दिया है। उनसे झूठ बोला है। यहां के धान किसानों का दाना दाना हम खरीदते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बहुत जिम्मेदारी से बोल रहा हूं। दाना दाना केंद्र की भाजपा सरकार खरीदती है। मोदी सरकार खरीदती है। छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीद कर 1 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। यहां के धान किसानों को पैसे केंद्र की भाजपा सरकार देती है और यह कहते हैं कि कांग्रेस सरकार देती है। सच्चाई लोगों तक पहुंचनी चाहिए। मैं फिर आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा किसानों के प्रति समर्पित है। भाजपा की सरकार यहां बनेगी। धान किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि का इंतजाम किया है। एक-एक पैसा किसान के बैंक अकाउंट में सीधे जाता है। इसमें कोई बिचौलिया ही नहीं है। उनके एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से 1रुपये भेजते हैं तो 15 पैसा पहुंचता है। मोदी एक रुपए भेजता है तो 100 के 100 पैसे आप तक पहुंचते हैं। पंजा अब एक पैसा नहीं खा सकता। केंद्र की भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया। मुश्किल से मुश्किल समय में भी देश में खाद की कमी न हो। यूरिया की एक बोरी दुनिया में करीब 3000 रुपये तक बिकती है और भारत में किसानों को यह बोरी 300 रुपये में मिलती है। कहां 3000 और कहां 300। इसके लिए भारत सरकार की तिजोरी से हजारों करोड़ रुपए खर्च करके किसान को राहत देते हैं। हमारा प्रयास है कि किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठे। कृषि का विकास हो। आपको संतोष हो, आपके सपने पूरे हों तो मेरी ऊर्जा बढ़ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed