छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक युवक ने कुल्हाड़ी से गला काटकर अपनी पत्नी को मार डाला। हत्या के बाद पति वहां से भागने लगा। इसी दौरान उसे भी हार्टअटैक आ गया। गांव वालों ने देखा तो इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पति ने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी दोनों जंगल में लकड़ी काटने के लिए गए थे। हालांकि युवक ने पत्नी की हत्या क्यों की, यह पता नहीं चल सका। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।
हत्या के बाद कातिल की मौत: पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काट भाग रहा था पति, आया हार्टअटैक, इलाज के दौरान तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 18 Dec 2022 04:41 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि आरोपी पति युवक 12 साल से मानसिक रूप से बीमार था। इस बीच जब उसकी तबीयत ठीक हुई। तब परिजनों ने दो साल पहले साल 2020 में उसकी शादी कर दी थी। इसके बाद से ही पति-पत्नी साथ में काम करने के लिए जाते थे। पति ने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन