छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 18 सीटों पर मतदान हो रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात हैं। खास बात यह है कि यहां तैनात जवान न सिर्फ सुरक्षा का जिम्मा बखूबी संभाल रहे हैं बल्कि ऐसे मतदाताओं की भी मदद कर रहे हैं जो शारीरिक रूप से पूरी तरह सक्षम नहीं है। जवान इन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने में अपना योगदान दे रहे। इसके अलावा यहां कुछ ऐसे नजारे भी दिख रहे हैं जो किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच ले। देखिए मतदान केंद्रों से ऐसी ही कुछ दिलचस्प तस्वीरें।
मतदान केंद्र पहुंची एक बुजुर्ग महिला की मदद करता जवान।
दंतेवाड़ा के चिंतागुफा मतदान केंद्र पर एक दिव्यांग वोट डालने पहुंचा।
व्हीलचेयर पर मतदान केंद्र तक जा रहा एक दिव्यांग वोटर।
बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर भारी जोश है। 101 साल की एक बुजुर्ग महिला भी मतदान करने पहुंची।