Chitrakote and Tirathgarh waterfall: छत्तीसगढ़ के बस्तर में अब देश-विदेश से पर्यटकों की भीड़ लगी है। बरसात से पहले ही चित्रकोट जल प्रपात अपने सबाब पर है। यहां के दो बड़े वाटरफॉल का मनोरम दृश्य मन को मोह लेते हैं।
2 of 6
चित्रकोट जलप्रपात अपने पूरे सबाब पर है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकोट और तीरथगढ़ जल प्रपात अपने विहंगम रूप में दिख रहा है। इसे देखने से लिये पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इस सुंदर नजारे को लोग अपने मोबाइल और कैमरे में कैद कर रहे हैं।
3 of 6
चित्रकोट जल प्रपात को भारत का नियाग्रा भी माना जाता है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि इस बार पहली बार छत्तीसगढ़ में मानसून समय से पहले ही पहुंच गया है। बस्तर में लगातार हो रही बारिश के चलते चित्रकोट और तीरथगढ़ की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
4 of 6
चित्रकोट वाटर फॉल की खूबसूरती मन को मोह लेती है
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मनोरम दृश्य को और नजदीक से देखने के लिए पर्यटक नाव से आनंद ले रहे हैं। 90 फीट ऊंचाई से गिरने वाला फॉल पर्यटकों को लुभा रहा है।
5 of 6
यहां पर देश और प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस वाटरफॉल में घूमने के लिए बेमेतरा से आये परिवार का कहना था कि चित्रकोट के बारे में काफी सुना था, लेकिन कभी देखने का मौका नहीं मिला था, लेकिन छुट्टियों के मौसम होने और बस्तर की खूबसूरती का वीडियो लगातार सोशल मीडिया में देखने के बाद परिवार के साथ घूमने का प्लान बनाया था। इस खूबसूरती का नजारा काफी करीब से देखा।