फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा महाकाल की निकली शोभायात्रा: कटप्पा बाजा के साथ अघोरी दल झूमा, मयूर डांस ने मोहा मन; आरती करने उमड़े भक्त

Sat, 18 Feb 2023 01:31 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Feb 2023 01:31 PM IST
सार

मित्र मंडल के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि समिति अपने चौथे वर्ष में इस बार भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। तीन सालों में अलग-अलग थीम पर यात्रा निकाली जा रही है। इस बार इस भव्य शोभायात्रा में हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
baba mahakal' procession taken out on occasion of mahashivratri in rajnandgaon
महाकाल की शोभायात्रा में अघोरी दल निकला। - फोटो : संवाद

पूरे देश में शनिवार को महाशिवरात्रि की धूम है। लोग व्रत रखकर भगवान भोले नाथ की पूजन कर रहे हैं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भी भगवान शिव की भक्ति में डूबा है। राजनांदगांव में तो एक दिन पहले ही बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 



baba mahakal' procession taken out on occasion of mahashivratri in rajnandgaon
हरियाणा से आए कलाकार अघोरी दल के रूप में हुए शामिल। - फोटो : संवाद

शोभा यात्रा में हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी। ओडिशा के कटप्पा बाजा  और जबलपुर के मयूर डांस ने लोगों का मन मोहा तो हरियाणा से आया अघोरी दल शरीर पर भस्म लगाकर झूम उठा। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली इस शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और आरती व पूजन किया। 

baba mahakal' procession taken out on occasion of mahashivratri in rajnandgaon
शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के गुरुद्वारा चौक से किया गया। - फोटो : संवाद

संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के की ओर से शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के गुरुद्वारा चौक से किया गया। इसके बाद मानव मंदिर चौक, गांधी चौक, भारत माता चौक होते हुए जयस्तंभ चौक पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। जहां आरती के बाद प्रसाद और रुद्राक्ष का वितरण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
baba mahakal' procession taken out on occasion of mahashivratri in rajnandgaon
बाबा महाकाल की शोभायात्रा भस्म आरती के रूप में शहर में घूमी। - फोटो : संवाद

बाबा महाकाल की शोभायात्रा में हरियाणा के अघोरियों की प्रस्तुति विशेष तौर पर रही। छत्तीसगढ़ की संस्कृति के भी सभी रंग इस यात्रा में शामिल किए गए। बाबा महाकाल की शोभायात्रा भस्म आरती के रूप में शहर में घूमी। इस दौरान लोगों ने जयकारे लगाए और पूजन किया। 

विज्ञापन
baba mahakal' procession taken out on occasion of mahashivratri in rajnandgaon
लोगों ने जयकारे लगाए और पूजन किया। - फोटो : संवाद

मित्र मंडल के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि समिति अपने चौथे वर्ष में इस बार भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। पिछले तीन सालों में अलग-अलग थीम पर यह यात्रा निकाली गई थी। इस बार इस भव्य शोभायात्रा में हरियाणा, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed