पंजाब यूनिवर्सिटी के फीस बढ़ोतरी के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। मंगलवार को छात्रों ने गेट नबर-2 को बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम।
2 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
पीयू प्रशासन द्वारा एग्जामिनेशन फीस में बढ़ोतरी के खिलाफ स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी(एसएफएस) ने मंगलवार को पहले वीसी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 12 बजे एसएफएस छात्र नेता दमन की अगुवाई में समर्थकों ने पीयू के गेट नंबर 2 को बंद कर दिया।
3 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
किसी भी वाहन को पीयू कैंपस के अंदर एंट्री नहीं करने दी गई। इसके बाद एसएफएस समर्थकों ने सेक्टर-14 और 15 की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सेक्टर-25 से पीजीआई को जाने वाली सड़क पर लंबा जाम लग गया।
4 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने बीच सड़क पर बैठकर मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी रामगोपाल भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन छात्र नेताओं ने फीस बढ़ोतरी वापस लेने तक रोड बंद रखने की घोषणा कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
5 of 9
PU Protest
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद मामले को शांत कराने के लिए वीसी प्रो.अरुण ग्रोवर और रजिस्ट्रार कर्नल जीएस चड्ढा को पीयू गेट नंबर 2 पर आना पड़ा। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि फीस बढ़ोतरी जरूरी है। वीसी द्वारा फीस जमा करने की तिथि आगे बढ़ाए जाने के आश्वासन के बाद स्टूडेंट्स ने धरना खत्म किया।