फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीयू चुनाव में लाखों खर्च, लेकिन छात्र नेताओं की दलील देखिए

Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
PU student council election candidates had to Bureau of expenses
PU Election 2016 - फोटो : File Photo
पीयू छात्र चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार का खर्च 5 हजार से कम रहा है। सुनने में यह अजीब लगे, लेकिन छात्र नेताओं की तो यही दलील है।
PU student council election candidates had to Bureau of expenses
PU Election - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) छात्र चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार का खर्च 5 हजार से कम रहा है। सुनने में यह अजीब लगे। लेकिन पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन को चुनाव के बाद सौंपे गए खर्च की लिस्ट में यही बताया गया है। 
PU student council election candidates had to Bureau of expenses
PU Election Special - फोटो : अमर उजाला
पीयू छात्र काउंसिल में जीत हासिल करने वाले पुसू प्रधान निशांत कौशल ने चुनाव का सारा खर्च सिर्फ 4660 रुपये बताया है। पीयू प्रशासन को दिए शपथ पत्र में निशांत ने पेमफ्लेट पर 2300,स्टिकर 920,रिफ्रेशमेंट 830 और अन्य खर्च सिर्फ 530 रुपये दिखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PU student council election candidates had to Bureau of expenses
PU Elections - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि 7 सितंबर को हुई छात्र काउंसिल चुनाव में सोई,पुसू,एनएसयूआई,एबीवीपी,और एनएसयूआई(स्टूडेंट फ्रंट) जैसे संगठनों ने जीत के लिए करीब एक हफ्ते तक वोट पाने के लिए जमकर पैसा खर्च किया था। सूत्रों के अनुसार एक छात्र संगठन ने चुनाव पर 10 से 15 लाख खर्च किए हैं। लेकिन पीयू प्रशासन को खर्च की राशि 5 हजार से भी कम दिखाने के लिए झूठे बिल तैयार किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
PU student council election candidates had to Bureau of expenses
PU Election 2016 - फोटो : Amar ujala
पीयू छात्र काउंसिल चुनाव के बाद 14 सितंबर को शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित हो चुका है। नियमों के तहत सभी उम्मीदवारों को चुनावी खर्च की जानकारी एक हप्ते के भीतर डीएसडब्ल्यू दफ्तर को देनी होती है। लेकिन शुक्रवार तक छात्र काउंसिल प्रधान निशांत कौशल के अलावा 12 अन्य लोगों ने ही खर्चे का शपथ पत्र जमा करवाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed