{"_id":"5f6866e242e8fa12752e4b08","slug":"schools-reopened-in-chandigarh-with-less-number-of-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में छह महीने बाद खुले स्कूल, किसी स्कूल में एक तो किसी में नहीं पहुंचा एक भी विद्यार्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
चंडीगढ़ में छह महीने बाद खुले स्कूल, किसी स्कूल में एक तो किसी में नहीं पहुंचा एक भी विद्यार्थी
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 21 Sep 2020 02:10 PM IST
सार
नौंवी और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी पहुंचे स्कूल, कुछ स्कूलों में साढ़े 9 बजे से लगीं कक्षाएं
स्कूलों पर निगरानी रखने के लिए सुबह से ही शुरु हो गई थी अधिकारियों की दौड़ भाग
विज्ञापन
1 of 9
स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनलॉक-4 के तहत नौवीं से 12वीं तक के स्कूल सोमवार से खुल गए। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम कर रखे थे लेकिन पहले दिन गिने-चुने विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। अभिभावकों के सहमति पत्र, थर्मल स्क्रीनिंग और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों ने स्कूलों में प्रवेश किया। ज्यादातर स्कूलों में सुबह 9:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक कक्षाएं लगाई गईं। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों से दूरी बनाए रखी और सभी के मुंह पर मास्क नजर आए। स्कूलों पर नजर रखने के लिए खुद शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल भी मैदान में उतरे।
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
छह महीने के बाद सोमवार को स्कूलों में छात्र नजर आए। कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों के बीच चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए हैं। पहले दिन ज्यादातर स्कूलों ने विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 बजे का समय रखा था। शिक्षा विभाग की तरफ से कराए गए सर्वे में भले ही 25000 विद्यार्थियों के अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजने की इच्छा जताई थी लेकिन सोमवार को जब स्कूल खुले तो शहर के 90 स्कूलों में सिर्फ 960 विद्यार्थी ही पहुंचे। एक-दो स्कूलों में तो एक भी विद्यार्थी नहीं पहुंचा, जबकि कुछ स्कूलों में 3 से लेकर 5 विद्यार्थी पहुंचे। औसतन प्रत्येक स्कूल में 8 से 10 विद्यार्थी ही नजर आए।
3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
जीएमएसएसएस-35 में एक, जीएमएसएसएस-22 में 2, जीएमएचएस-41ए में 4 तो जीएमएसएसएस-36 में एक भी विद्यार्थी नहीं पहुंचा। सुबह 9 बजे विद्यार्थियों के पहुंचने के बाद सबसे पहले गेट पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिन विद्यार्थियों के शरीर का तापमान सामान्य था, उनके पास अभिभावक द्वारा लिखित में दिए गए स्कूल भेजने के सहमति पत्र को देखने के बाद ही उन्हें स्कूल में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
एक कक्षा में 10 ही विद्यार्थियों की बैठने की अनुमति दी गई थी। विद्यार्थियों को निश्चित दूरी पर बैठाया गया। इस दौरान ज्यादातर स्कूलों में दो विषय की कक्षाएं लगीं। सुबह 9:30 बजे से कक्षा शुरू हुई जो 11:30 बजे तक चली। इस दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों ने मुंह पर मास्क लगाए हुए थे और एक दूसरे से दूरी बनाकर पढ़ाई की।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन नहीं आई कोई दिक्कत, विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
स्कूलों के खुलने के बाद से किसी तरह की सुरक्षा मानकों में कोई कमी न रह जाए, इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारी सोमवार सुबह से ही दौड़ते नजर आए। शिक्षा सचिव सरप्रीत सिंह गिल खुद मैदान में उतरे और जीएमएसएसएस-15 में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्कूल की प्रिसिंपल हरमनजीत कौर धालीवाल और सुनील बेदी भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।