{"_id":"578088784f1c1b4b507f9c62","slug":"mission-admission-college-admission-chandigarh-college-admission-govt-college-admission","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में एडमिशन के लिए देखिए यूथ का जोश, उड़ा देगा होश, तस्वीरें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेजों में एडमिशन के लिए देखिए यूथ का जोश, उड़ा देगा होश, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के 11 कॉलेजों में 2016-17 सत्र में दाखिले के लिए जबर्दस्त मारामारी हो रही है। युवाओं का जोश भी देखते ही बनता है। गवाह हैं तस्वीरें।
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के कॉलेजों में शनिवार को बची हुई सीटों पर दाखिला दिया जा रहा है। बीए और कुछ स्पोर्ट्स कोटे की सीटों पर अभी दाखिला होना है। बीबीए, बीसीए या बीएससी में दाखिला नहीं पाने वाले स्टूडेंट बीए में दाखिला ले सकते हैं। डीएवी कॉलेज डीन एडमिशन प्रो.बीके बिरमानी ने बताया कि शनिवार को बीए में 60 फीसदी से ऊपर वाले स्टूडेंट को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि एमए की कुछ सीटें अभी खाली हैं।
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बीएससी, बीबीए और बीसीए मेडिकल और नॉन मेडिकल में यूटी और रिजर्व कोटे की सीटें भी भर गईं। टॉप गवर्नमेंट और प्राइवेट कॉलेजों में आर्ट्स को छोड़ 90 फीसदी सीटें भर गई हैं। युवाओं के लिए अब सिर्फ बैचलर ऑफ आर्ट्स (आर्ट्स) संकाय में ही दाखिले का चांस है। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज में दूसरे ही दिन बीए की सभी 800 सीटें भर गईं। गवर्नमेंट कॉलेजों में भी बीए में कट ऑफ 70 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
एसडी कॉलेज में काउंसिलिंग के दूसरे दिन 75 फीसदी पर ही बीए में दाखिला बंद कर दिया गया। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज, सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज, जीसीजी-11, जीसी-11,गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज-50,जीसीजी-42 जैसे कॉलेजों में आर्ट्स को छोड़ अन्य कोर्स की सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए मारामारी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही कॉलेजों में रिजर्व कैटेगरी की सीटों के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए अभी युवाओं के पास मौका है। सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वुमन, सेक्टर-45 स्थित देव समाज कॉलेज फॉर वुमन, सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में अधिकतर संकायों में सीटें अभी खाली हैं।