{"_id":"577e1d404f1c1b646d7fa03d","slug":"mission-admission-college-admission-private-college-admission-govt-college-admission","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगे निकलने की होड़, कॉलेजों तक दौड़, बस एडमिशन हो जाए, तस्वीरें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आगे निकलने की होड़, कॉलेजों तक दौड़, बस एडमिशन हो जाए, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Jul 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों में आज से 2016-17 सेशन के लिए दाखिले का दौर शुरू हो गया। देखिए तस्वीरें।
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़
- फोटो : अमर उजाला
कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले हो रहे हैं, जिसके लिए काफी मारामारी हो रही है। हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स दाखिले के लिए पहुंचे हुए हैं। गवर्नमेंट कॉलेजों ने इस साल एडमिशन प्रक्रिया में आवेदन और मेरिट लिस्ट को ऑनलाइन किया है। लेकिन काउंसिलिंग के लिए स्टूडेंट को कॉलेजों में पहुंचना पड़ा। बुधवार तक सभी कॉलेजों की फाइनल मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर जारी कर दी गई थी।
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़
- फोटो : अमर उजाला
अब दाखिले के बाद स्टूडेंट को फीस जमा कर सीट रिजर्व करनी होगी। सभी कॉलेजों में सुबह नौ बजे से काउंसिलिंग का दौर शुरू हो गया। वहीं, कॉलेजों की काउंसिलिंग में सिर्फ स्टूडेंट ही नहीं अभिभावकों की भी दौड़ लगेगी। एक एक स्टूडेंट्स ने तीन से चार कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन किया है। गवर्नमेंट कॉलेजों ने तो बीए को छोड़ अन्य सभी कोर्स के सेंट्रलाइज्ड एडमिशन का शेड्यूल बनाया है। लेकिन सभी प्राइवेट स्कूल अपने स्तर पर दाखिला देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़
- फोटो : अमर उजाला
60 से 80 फीसदी अंक वाले स्टूडेंट को दाखिले के लिए एक से दूसरे कॉलेज में भागदौ़ड़ करनी पड़ रही है। अधिकांश विद्यार्थियों के साथ परिवार के सदस्यों को अलग-अलग कॉलेजों में बैठकर मेरिट लिस्ट को मोबाइल पर अपडेट करना पड़ रहा है। दाखिले के लिए वीरवार को ट्राइसिटी ही नहीं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली सहित देश भर से स्टूडेंट काउंसिलिंग में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले की होड़
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी कॉलेजों में ही 40 हजार से अधिक आवेदन फार्म जमा हुए। जबकि प्राइवेट कॉलेजों में भी 30 से 40 हजार आवेदन फार्म जमा हुए। ऐसे में एक लाख से अधिक स्टूडेंट्स और अभिभावकों कॉलेजों में पहुंचे हुए हैं। स्टूडेंट को संबंधित कॉलेज में सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना था। भीड़ को देखते हुए प्राइवेट और गवर्नमेंट कॉलेजों ने स्टूडेंट और अभिभावकों के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है।