पुलिस के साथ कई छात्र जा भिड़े। जिनको शांत कराने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों का सहारा लिया। मामला इतना गरमा गया कि इसमें एक छात्रा भी बेहोश हो गई।
2 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
पंजाब यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ वीरवार को वीसी दफ्तर में घुसने की कोशिश कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस ने वाटर कैनन और हल्के बल का प्रयोग किया।
3 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के साथ धक्कामुक्की में कई स्टूडेंट्स को चोटें आईं जबकि एक छात्रा बेहोश हो गई। इस दौरान पुलिस ने तीन स्टूडेंट्स को हिरासत में भी ले लिया।
4 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
स्टूडेंट्स बैरिकेड तोड़कर वीसी ऑफिस की पार्किंग में घुसने में कामयाब हो गए। वीसी ने सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए भी बुलाया लेकिन इसका भी कोई हल नहीं निकला।
5 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
वीरवार को सुबह साढ़े 9 बजे ही स्टूडेंट्स वीसी ऑफिस के बाहर जुटने लगे। एसएफएस छात्र नेताओं ने नारेबाजी शुरू की। सोई और एनएसयूआई के छात्र नेता भी अपने पोस्टर लेकर धरना स्थल पर विरोध करने पहुंचे।