बीच सड़क लड़कियां पुलिस वालों से भिड़ गई। उनके बीच जमकर धक्का मुक्की और हाथापाई हुई। मामला इतना गरमा गया कि लोग बस देखते ही रह गए।
2 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
हुआ यूं कि पंजाब यूनिवर्सिटी में आजकल स्टूडेंट्स फीस बढ़ोतरी के चलते भड़के हुए हैं। सोमवार को लगातार 5 घंटे तक शहर के कॉलेजों और पीयू कैंपस के विद्यार्थियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन कर मार्च निकाला। छात्राओं ने तो धरने पर जाने के लिए मजबूर करने पर वीसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दे दी है।
3 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
वहीं एनएसयूआई ने पीयू के गेट नंबर-2 पर रास्ता रोक दिया। रास्ता बंद होने से जाम की स्थिति बन गई, जिसको खुलवाने के चक्कर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस में हाथापाई तक की नौबत आ गई। उधर, प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने सेक्टर-11 के पास बलपूर्वक रोक दिया। विद्यार्थियों की ओर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन का भरोसा देने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया।
4 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
मामले में बवाल तब हुआ जब धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को अपनी गाड़ी निकालने के लिए पुलिस अधिकारी ने हटने के लिए कहा। स्टूडेंट्स नहीं माने तो उसने गाड़ी की स्पीड़ थोड़ी बढ़ा दी जिस कारण एक कार्यकर्ता को गाड़ी की टक्कर लगी और वह गिर गया। इसके बाद दूसरे स्टूडेंट्स पुलिस से टकरा गए। बमुश्किल पुलिस कर्मियों और पीयू सिक्योरिटी ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया।
5 of 10
पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का विरोध प्रदर्शन
वहीं दूसरी तरफ गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स-11 की छात्राएं अपना विरोध जताने के लिए पीयू वीसी ऑफिस पहुंच गई। उन्होंने कई घंटों तक वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई ने डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन भी सौंपा। छात्राओं ने वीसी के खिलाफ सेक्टर-11 थाने में शिकायत दी है। शिकायत में लिखा है कि पीयू कई बार फीस बढ़ा चुकी है। बार-बार फीस बढ़ोत्तरी ठीक नहीं है।