फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफलता की कहानियां : कहीं प्लंबर की बेटी, तो कहीं गरीब की बिटिया ने रोशन किया नाम

Sun, 29 May 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 29 May 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
cbse class 10th results 2016 performers and their profile
Students - फोटो : अमर उजाला

सावित्री बाई फूले इंटर कॉलेज की छात्रा अनीता अपनी प्रतिभा की चमक जापान में बिखेर रही है। हाल ही में स्कॉलरशिप पाकर जापान में शिक्षा ग्रहण करने गई इस छात्रा को 10वीं की परीक्षा में 10 सीजीपीए ग्रेड मिले हैं। छात्रा ने जापान में ही पास होने की खुशी अपने जापानी मित्रों के साथ साझा की। सूरजपुर के देवला गांव में रहने वाले निराकर बेहरा प्लंबर हैं। वह मूलरूप से उड़ीसा के निवासी हैं। उनकी बेटी अनीता ने सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।

cbse class 10th results 2016 performers and their profile
- फोटो : अमर उजाला

शनिवार को जारी हाईस्कूल के परिणाम में अनीता को ए-1 ग्रेड (10 सीजीपीए) मिला है। वह फिलहाल टोकियो के मामत्सू स्थित स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए गई है। वह 11वीं और 12वीं की पढ़ाई यहीं पर पूरी करेगी। अनीता अप्रैल में जापान के लिए रवाना हुई थी। दरअसल अनीता ने जापान के एक एनजीओ द्वारा आयोजित प्रतिभा परीक्षा उत्तीर्ण की थी। निराकर ने फोन पर बेटी को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी, तो वह खुशी से झूम उठी। अनीता के पिता ने बताया कि हाईस्कूल का परिणाम जानकर बेटी बहुत खुश है। बेटी की उपलब्धियों से गदगद निराकर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। आज के समय में हर क्षेत्र में बेटियां माता-पिता का नाम रोशन कर रही हैं।

cbse class 10th results 2016 performers and their profile
- फोटो : अमर उजाला
आर्थिक तंगी के बावजूद दिखाया दस का दम : पल्ला नहर पार सरस्वती कॉलोनी के मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाली दीपांशी पचांग ने अपनी मेहनत और लगन से 10वीं में दस में से दस अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र में परचम लहराया है। उन्हें सभी विषय में ए-1 ग्रेड मिला है। अमर उजाला से बातचीत में दीपांशी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक-ठाक नहीं थी। उनके पिता लाल बहादुर सिक्योरिटी एजेंसी में फील्ड वर्कर के रूप में काम करते हैं। माता देवी गृहणी हैं। दोनों बहनों की फीस पापा जैैसे-तैसे भर देते थे। तमाम मुश्किलों के बीच दीपांशी ने अपनी मेहनत व कठिन परिश्रम से दस सीजीपीए पाया है। दीपांशी पल्ला स्थित तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। यह 11वीं में मेडिकल लेकर डॉक्टर बनना चाहाती है और घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना इनका सपना है। वह इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावक व अध्यापकों को दे रही हैं। स्कूल के चेयरमैन कमल तंवर ने कहा कि 11वीं में उन्हें छात्रवृति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
cbse class 10th results 2016 performers and their profile
- फोटो : अमर उजाला
बिना ट्यूशन मारी बाजी : ओल्ड फरीदाबाद की कशिश ने 10 सीजीपीए हासिल कर सफलता अर्जित की है। सभी विषय में उन्होंने ए वन प्राप्त किया है। सेक्टर-15 स्थित विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा है। कशिश कहती है कि नियमित पढ़ाई करने से ट्यूशन की जरूरत नहीं पड़ती और अच्छे अंक भी प्राप्त होते हैं। उनके पिता प्रकाश गोयल का अपना व्यापार हैं। मां रजनी देवी गृहणी है। कशिश 11वीं में कामर्स लेकर सीए बनना चाहती हैं। उन्होंने बताया परीक्षा के समय उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन
cbse class 10th results 2016 performers and their profile
- फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर बनना चाहती है विनिता : सेक्टर-37 मॉर्डन पब्लिक स्कूल की विनिता ने दसवीं में दस का दमखम दिखाया है। 10 सीजीपीए मिलने से स्कूल से लेकर परिवार में खुशी की लहर है। आगे मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती हैं। डॉक्टर बनना उनका लक्ष्य है। उनका कहना है कि टेंशन फ्री होकर पढ़ने से सफलता प्राप्त की जा सकती है। बदरपुर बॉर्डर की रहने वाली विनिता के पिता ओमप्रकाश गुप्ता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हें अपनी बेटी की सफलता पर गर्व है। स्कूल के चेयरमैन एसएल गुप्ता ने विनिता को बधाई दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed