फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजनेस स्टडी ने कुछ को किया निराश, कुछ को खुश

Fri, 04 Mar 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 04 Mar 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
business study paper disappointed some students and made some happy
परीक्षा देकर ‌बाहर आए छात्र - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बिजनेस स्टडीज की परीक्षा ने बृहस्पतिवार को कुछ परीक्षार्थियों को निराश किया तो किसी के चेहरे पर खुशी नजर आई। विद्यार्थियों में मिलाजुला असर देखने को मिला। कुछ परीक्षार्थियों को केस स्टडी के प्रश्न में भारी परेशानी हुई।

कुछ बच्चों के चेहरों पर तो खुशी दिखी लेकिन कुछ बहुत निराश दिखे

business study paper disappointed some students and made some happy
परीक्षा देकर ‌बाहर आए छात्र - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को सीबीएसई के 12वीं कक्षा की बिजनेस स्टडीज की परीक्षा हुई। दोपहर में परीक्षा देकर निकले कुछ बच्चों के चेहरों पर तो खुशी दिखी लेकिन कुछ बहुत निराश दिखे। परीक्षार्थियों को सबसे अधिक परेशानी केस स्टडी के प्रश्न में हुई।

कंपनियों की केस स्टडी और विस्तृत जानकारी परीक्षार्थियों को देनी थी

business study paper disappointed some students and made some happy
Modi Rally - फोटो : Amar Ujala

इसमें कंपनियों की केस स्टडी और विस्तृत जानकारी परीक्षार्थियों को देनी थी। इससे संबंधित 14 प्रश्नों में से परीक्षार्थियों को 3-4 प्रश्न हल करने में सबसे अधिक परेशानी हुई। विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल आनंद गुप्ता ने बताया कि बिजनेस स्टडीज के 80 अंकों के प्रश्न पत्र में परीक्षार्थियों को करीब 15 अंकों के प्रश्न हल करने में सबसे अधिक परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को काफी लंबा भी बताया

business study paper disappointed some students and made some happy
परीक्षा देकर ‌बाहर आए छात्र - फोटो : अमर उजाला

कुछ बच्चों का 10 से 12 अंकों का प्रश्न पत्र आशा के अनुरूप नहीं हो सका। कुछ परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को काफी लंबा भी बताया। इसके लिए अतिरिक्त समय होने की बात कही। परीक्षा देकर निकली शिवांशी ने बताया कि सिलेबस से बाहर कुछ नहीं था, बस पेपर थोड़ा लंबा लगा लेकिन इसके बाद भी अच्छा पेपर हुआ है।

विज्ञापन
business study paper disappointed some students and made some happy
परीक्षा देकर ‌बाहर आए छात्र - फोटो : अमर उजाला

वंशिका का कहना था कि केस स्टडी में थोड़ी परेशानी हुई, कुछ प्रश्न समझ में नहीं आए जो टीचर से समझने पड़े। वहीं अभिनव ने बताया कि उनका आठ अंकों के प्रश्न अच्छे नहीं हुए बाकी पेपर ठीक था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed