फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने किया बस सेवा का शुभारंभ

Wed, 09 Mar 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Mar 2016 02:34 PM IST
सार

  • परिवहन विभाग के डीजी ने छात्र-छात्राओं से इस सुविधा के उपयोग में सहयोग मांगा।
  • प्रो. निशि ने कहा कि छात्र एवं छात्राओं को फ्री सफर करने के लिए परिचय पत्र हासिल करना होगा।
  • यह बसें सुबह 5:30 से रात 10 बजे चलेंगी।

विज्ञापन
free city bus service starts for lko university students
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स के लिए फ्री सिटी बस सेवा की शुरूआत मंगलवार से हो गई। परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस सुविधा का शुभारंभ किया।

free city bus service starts for lko university students
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार के सामने आयोजित समारोह में परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि लखनऊ और इलाहाबाद में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स को फ्री सिटी बस सेवा का ट्रायल सफल हुआ तो प्रदेश में सभी यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स फ्री सफर कर पाएंगे।

free city bus service starts for lko university students
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala

सरकार की इस सौगात से छात्राओं की सुरक्षा हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने पहले छात्रों को लैपटॉप और अब निशुल्क बस सेवा दी है। यदि यह सेवा बेहतर ढंग से संचालित होती रही तो भविष्य में इसका विस्तार भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
free city bus service starts for lko university students
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala

इस अवसर पर परिवहन विभाग के डीजी ने छात्र-छात्राओं से इस सुविधा के उपयोग में सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं नियमानुसार बस में सफर करते समय विवि द्वारा दिया गया अपना पहचान पत्र अवश्य दिखाएं।

विज्ञापन
free city bus service starts for lko university students
लखनऊ यूनिवर्सिटी सिटी बस सेवा - फोटो : amar ujala

 साथ ही बस को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। विवि की चीफ प्रॉक्टर प्रो. निशि पांडेय ने कहा कि इस बस सर्विस का सबसे अधिक लाभ दूरदराज से आने वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा। विशेषकर छात्राएं इसमें अधिक सुरक्षित रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed