फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banking Knowledge: सैलरी अकाउंट में कितना होना चाहिए मिनिमम बैलेंस, जानिए क्या-क्या मिलते हैं फायदे?

Tue, 08 Feb 2022 05:16 PM IST
ज्योति मेहरा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 08 Feb 2022 05:16 PM IST
विज्ञापन
What should be the minimum balance in the salary account Know the benefits of this accound
सैलरी अकाउंट में कितना होना चाहिए मिनिमम बैलेंस? - फोटो : i stock

जब कोई भी व्यक्ति किसी संस्थान में कर्मचारी के रूप में कार्य करता है, तो वहां उसका एक सैलरी अकाउंट खोला जाता है। इस अकाउंट में हर माह कर्मचारी को उसकी सैलरी दी जाती है। वहीं अगर आप नौकरी बदलते हैं तो नया संस्थान भी आपसे  सैलरी अकाउंट खोलने के बारे में बात करता है। ये सैलरी अकाउंट आपके आर्थिक खर्चों को पूरा करने का सबसे बड़ा साधन होता है। ऐसे में आपको इसके बारे में सभी नियमों की बेहतर जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको सैलरी अकाउंट से जुड़ी कुछ जरूरी बाते बताने जा रहे हैं, जैसे कि आपको सैलरी अकाउंट में कितना पैसा रखना चाहिए, या फिर इस खाते से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं और आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं। इस खबर आपको इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।  

What should be the minimum balance in the salary account Know the benefits of this accound
सैलरी अकाउंट में कितना होना चाहिए मिनिमम बैलेंस? - फोटो : i stock

सैलरी अकाउंट में होना चाहिए कितना बैलेंस

  • आपको जानकारी होनी चाहिए कि सैलरी अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने पर कोई नियम नहीं है, ना ही इसके तहत आप पर कोई पेनल्टी लगती है। वहीं, अगर आप प्रीवियस एंप्लायर का सैलरी अकाउंट इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए ये नियम जानना जरूरी है।
What should be the minimum balance in the salary account Know the benefits of this accound
सैलरी अकाउंट में कितना होना चाहिए मिनिमम बैलेंस? - फोटो : Istock
  • अगर आपके सैलरी अकाउंट में तीन महीने से ज्यादा समय तक आय नहीं आती है, तो ये सैलरी अकाउंट से जनरल अकाउंट में बदल जाता है। ऐसे में आपके बैंक के सेविंग खातों में मिनिमम बैलेंस का जो भी नियम है वो लागू हो जाते हैं। इसी हिसाब से आपको खाते में राशि रखनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
What should be the minimum balance in the salary account Know the benefits of this accound
सैलरी अकाउंट में कितना होना चाहिए मिनिमम बैलेंस? - फोटो : i stock
सैलरी अकाउंट के साथ मिलने वाले फायदों 
  • अगर आपके पास सैलरी अकाउंट है, तो बैंक आपको अपनी पर्सनलाइज चेक बुक देता है। इसके हर चेक पर एंप्लाई का नाम प्रिंट होता है। साथ ही आपको फोन या इंटरनेट पेमेंट्स करने की सुविधा भी सैलरी अकाउंट के साथ मिल सकती है।
विज्ञापन
What should be the minimum balance in the salary account Know the benefits of this accound
सैलरी अकाउंट में कितना होना चाहिए मिनिमम बैलेंस? - फोटो : Istock
  • इसके अलावा सैलरी अकाउंट रखने वालों को डिपॉजिट लॉकर, मुफ्त इंस्टाअलर्ट्स, सुपर सेवर फैसिलिटी, फ्री ईमेल स्टेटमेंट और फ्री पासबुक जैसी सुविधाएं भी  मिलती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed