आने वाला साल 2022 चुनावी साल होने वाला है। जी हां! अगले साल देश के सबसे बड़े राज्य यूपी सहित पंजाब, उत्तराखंड जैसे राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दल भी अपनी कमर कस चुके हैं और तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव हमारे लोकतंत्र का बुनियादी हिस्सा है। एक स्वच्छ लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए हर 5 साल में चुनाव होते हैं। जनता जिसे सबसे ज्यादा वोट देती है सरकार उसी की बनती है। भारत में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोग वोट दे सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका वोटर आईडी कार्ड बना होना जरूरी है। वोट देना आम आदमी का अधिकार है। अगर आपका भी वोटर आईडी कार्ड नहीं बना है तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनाने का प्रोसेस बताएंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस प्रोसेस के बारे में विस्तार से -
{"_id":"6196494e0d2ea56fb7669890","slug":"voter-id-card-registration-process-how-to-apply-for-voter-id-card-know-the-method-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"voter id card registration process: बड़ा आसान है नए वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन बनवाना, जानें क्या है प्रोसेस","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
voter id card registration process: बड़ा आसान है नए वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन बनवाना, जानें क्या है प्रोसेस
Thu, 18 Nov 2021 06:23 PM IST
संकल्प सिंह
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 18 Nov 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
voter id card registration process
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
voter id card registration process
- फोटो : iStock
वोटर आईडी कार्ड के लिए ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आप गूगल को ओपन करिए।
- गूगल ओपन होने के बाद आप भारतीय निर्वाचन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://nvsp.in/ को टाइप कीजिए।
- अब आप आयोग के राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर आ चुके हैं।
voter id card registration process
- फोटो : Pixabay
- पेज पर आने के बाद आपको Register as a New Elector/Voter का ऑप्शन दिखेगा।
- Register as a New Elector/Voter ऑप्शन ओपन करने के बाद आवेदक की स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल कर आएगा, जिसे आपको ध्यान से भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
voter id card registration process
- फोटो : Pixabay
वोटर आईडी कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- एड्रेस प्रूफ (आधार कार्ड, बैंक पास बुक, पासपोर्ट, बर्थ सर्टिफिकेट, DL etc.) किसी एक की स्कैन कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
विज्ञापन
voter id card registration process
- फोटो : Pixabay
घर तक चलके आएगा आपका वोटर आईडी कार्ड
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई करने के ठीक 1 महीने बाद आपका वोटर आईडी कार्ड आपके घर आ जाता है। इसके लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा। आप अपने मोबाइल से भी इसको अप्लाई कर सकते हैं।