फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Invest: कहीं भी करने जा रहे हैं पैसे निवेश, तो पहले जान लें ये चार बातें, बचे रहेंगे नुकसान से

Thu, 09 Dec 2021 02:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Dec 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
tips for investment Keep these things in mind before investing
निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : pixabay

हर कोई चाहता है कि वो अपनी कमाई का एक हिस्सा निवेश करे। इसके लिए लोग काफी कुछ करते भी हैं। वहीं, निवेश कितना जरूरी है ये कोरोना काल से लोगों ने काफी सीखा। लोग निवेश इसलिए करते हैं ताकि वो इस पैसे को अपनी जरूरत पर इस्तेमाल कर सके। इसके लिए कई लोग तो बैंक में अपनी कमाई को जमा कराते हैं, ताकि उस पर ब्याज मिल सके। लेकिन ज्यादातर लोग इसके साथ ही कई अन्य स्कीम में भी पैसे निवेश करते हैं, ताकि वो एक बेहतर रिटर्न पा सके। लेकिन कई मर्तबा देखा जाता है कि लोग बिना सोचे समझे और दूसरों की बातों में आकर कहीं ऐसी जगह पर पैसे लगा देते हैं। जहां उन्हें नुकसान उठाना पड़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि निवेश करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि आपका पैसा डूबे नहीं और आपको अच्छा रिटर्न भी मिल सके। तो चलिए हम आपको बताते हैं...

tips for investment Keep these things in mind before investing
निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : iStock

पुराने लोन निपटा लें

  • अगर आपके पास पैसे आए हैं, और आप उन्हें कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो आपको ये ध्यान देना है कि पहले अपने पुराने कर्जों को चुका लें। आपने चाहे किसी भी चीज के लिए कर्ज लिया है, तो उसे भरकर खत्म करें ताकि आप अपने निवेश पर ध्यान दे सकें और बीच में किसी तरह की दिक्कतें न हों।
tips for investment Keep these things in mind before investing
निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : pixabay

समय का ध्यान रखें

  • निवेश करते समय ये जानना जरूरी है कि आप पैसे कितने समय के लिए निवेश कर रहे हैं। ध्यान रखें कि आपने जहां पैसे लगाएं हैं, वहां का लॉक इन पीरियड कितना है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई स्कीम में आप बीच में पैसा नहीं निकाल सकते हैं। इसलिए समय का ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tips for investment Keep these things in mind before investing
निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : pixabay

तुलना करना जरूरी

  • निवेश करते समय एक ही जगह जाने से बचना चाहिए। इसके लिए आपको पहले निवेश के सभी विकल्पों की तुलना करनी चाहिए। कौन सी स्कीम के क्या फायदे हैं, किसके क्या नुकसान है, किस में निवेश करना सुरक्षित है आदि। इन सब बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
tips for investment Keep these things in mind before investing
निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : iStock

रिटर्न कितना

  • निवेश करते समय तो हम काफी पैसे लगा देते हैं, लेकिन एक अच्छा निवेशक हमेशा ये देखता है कि रिटर्न कितना मिलेगा। आपको ये जानना चाहिए कि आप कितने पैसे को लगा रहे हैं, और बदले में आपको कितने समय में कितना रिटर्न मिल रहा है। अगर रिटर्न अच्छा है, तभी निवेश करने के लिए आगे बढ़ें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed