फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ritesh Agarwal Wedding: OYO के फाउंडर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए सॉफ्टबैंक के प्रमुख; देखें तस्वीरें

Wed, 08 Mar 2023 09:11 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 08 Mar 2023 09:11 AM IST
सार

देश के सबसे युवा अरबपतियों में शामिल अग्रवाल ने 2013 में ओयो की स्थापना की थी। तब उनकी उम्र महज 19 साल थी। सॉफ्टबैंक एक जापानी समूह है, जो ओयो में सबसे बड़ा निवेशक है।

विज्ञापन
Softbank Chief Masoyoshi Attends OYO Founder Ritesh Agarwals Wedding In Delhi
ओयो के संस्थापक की शादी की रिसेप्शन पार्टी में सॉफ्टबैंक के प्रमुख - फोटो : सोशल मीडिया

ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दिल्ली के एक होटल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासोयोसी सोन समेत कॉरपोरेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए। 29 वर्षीय उद्यमी की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। 


 

Softbank Chief Masoyoshi Attends OYO Founder Ritesh Agarwals Wedding In Delhi
रिसेप्शन पार्टी में कॉर्पोरेट दिग्गज - फोटो : सोशल मीडिया

रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए कई कॉर्पोरेट दिग्गज
देश के सबसे युवा अरबपतियों में शामिल अग्रवाल ने 2013 में ओयो की स्थापना की थी। तब उनकी उम्र महज 19 साल थी। सॉफ्टबैंक एक जापानी समूह है, जो ओयो में सबसे बड़ा निवेशक है। रितेश की शादी गीतांशा सूद से हुई है। शादी की रिसेप्शन पार्टी में पेटीएम के विजय शेखर शर्मा और लेंसकार्ड के पीयूष बंसल सहित कई कॉर्पोरेट दिग्गज शामिल हुए। 

 

Softbank Chief Masoyoshi Attends OYO Founder Ritesh Agarwals Wedding In Delhi
मासोयोसी सोन के साथ विजय शेखर शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय शेखर शर्मा ने पोस्ट कीं तस्वीरें
शर्मा ने सोन और अन्य व्यापार नेताओं के साथ मुस्कराती हुई तस्वीरें पोस्ट की हैं और उन्हें टैग करते हुए लिखा, आज परम आनंद प्राप्त हुआ, सोन को भारत यात्रा का आनंद लेते हुए देखकर खुशी हुई। हममें से हर एक के स्टार्टअपर पर जताए गए भरोसे और समर्थन के लिए उनका बहुत आभार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Softbank Chief Masoyoshi Attends OYO Founder Ritesh Agarwals Wedding In Delhi
रितेश और गीतांशा को बधाई देते केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

प्रह्लाद सिंह पटेल भी अग्रवाल दंपति से मिलने से पहुंचे, शुभकामनाएं दीं
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भी दिल्ली में अग्रवाल से मिलकर उन्हें शादी की बधाई दी। ट्विटर अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज दिल्ली में ओयो के संस्थापक प्रिय रितेश और गीतांशा के शुभ विवाह पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। भारतीय मूल्यों के लिए समर्पित नव-दंपति और अधिक ऊंचाईयां छुएं, यही शुभकामनाएं हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed