फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PPF: सरकार की इस स्कीम में आप 400 रुपये निवेश करके बन सकते हैं करोड़पति, जानिए कैसे?

Tue, 08 Feb 2022 02:37 PM IST
संकल्प सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
Public Provident Fund you can get 1 crore rupees by investing just rupees 400 business news
बेहद कम निवेश के साथ शुरू करें ये खास बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपयों की कमाई - फोटो : Istock

करोड़पति बनना हम सब का सपना होता है। हालांकि, आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में करोड़पति बनना तो दूर की बात बचत करना भी काफी चुनौतिपूर्ण काम हो गया है। वहीं दूसरी तरफ अगर हम आपसे कहें कि आप पैसे बचत करके करोड़पति बन सकते हैं, तो शायद ही आपको हमारी इस बात पर यकीन हो। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी सरकारी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप मैच्योरिटी पर 1.03 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको लॉन्ग टर्म के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड में अपने पैसों का निवेश करना है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए पीपीएफ सबसे शानदार विकल्प है। इस स्कीम में मौजूदा वक्त में 7.1 प्रतिशत की चक्रवृद्धि ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि कैसे आप 400 रुपये की बचत करके करोड़पति बन सकते हैं?

Public Provident Fund you can get 1 crore rupees by investing just rupees 400 business news
सरकार की इस स्कीम में 400 रुपये निवेश करके आप बन सकते हैं करोड़पति - फोटो : Istock

इस स्कीम में आपको 15 साल के लिए निवेश करना है। वहीं अगर आप अपनी निवेश अवधि को बढ़ाना चाहते हैं, तो उसे 5 सालों के लिए और आगे बढ़ाया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपके पैसों पर चक्रवृद्धि ब्याज दर मिलती है।

Public Provident Fund you can get 1 crore rupees by investing just rupees 400 business news
सरकार की इस स्कीम में 400 रुपये निवेश करके आप बन सकते हैं करोड़पति - फोटो : Istock

अगर आप रोजाना 400 रुपयों की बचत करते हैं, तो महीने में आप आसानी से 12,500 रुपये तक बचा सकते हैं। वहीं साल में ये राशि 1.5 लाख रुपये हो जाएगी। वहीं 15 सालों में आपका कुल निवेश 22.50 लाख रुपये होगा। इन पैसों को आपको पीपीएफ में निवेश करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Public Provident Fund you can get 1 crore rupees by investing just rupees 400 business news
सरकार की इस स्कीम में 400 रुपये निवेश करके आप बन सकते हैं करोड़पति - फोटो : Istock

15 सालों के लिए निवेश की गई आपकी राशि पर 7.1 प्रतिशत की चक्रवृद्धि ब्याज दर मिलेगी। ऐसे में 15 सालों में आपका कुल फंड 40.70 लाख रुपये हो जाएगा। वहीं अगर आप इसी चक्रवृद्धि ब्याज दर अपने पैसों को कुल 25 सालों के लिए निवेश करते हैं, तो आपके पास कुल फंड 1.03 करोड़ रुपये का हो जाएगा। इस तरह से आप आसानी से रोज के 400 रुपये बचाकर 1,03,08,015 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed