फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद, पुणे को पछाड़कर दिल्ली-NCR बना आईटी कंपनियों के लिए महंगी जगह

Thu, 16 Nov 2017 12:42 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 16 Nov 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
ncr becomes the costliest property destination for it companies, Hyderabad and pune lags behind
हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों को छोड़ आईटी कंपनियां अब धीरे-धीरे दिल्ली एनसीआर को भी अपनी पसंददीदा जगह बनाती जा रही हैं। आईटी कंपनियों के लिए बंगलूरू के बाद यह देश का सबसे महंगा रीजन है, जहां पर ऑफिस के लिए किराया ज्यादा है। 
ncr becomes the costliest property destination for it companies, Hyderabad and pune lags behind
जेएलएल ने जारी की रिपोर्ट
रियल एस्टेट कंस्लटेंसी फर्म जेएलएल इंडिया द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में 7 ऐसे बड़े शहर हैं, जहां पर आईटी कंपनियां सबसे ज्यादा निवेश कर रही हैं। यह शहर देश भर में आईटी हब के नाम से पहले से ही मश्हूर हैं, जिसके बाद प्रॉपर्टी के दाम भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लिस्ट में बंगलूरू पहले नंबर पर है, वहीं पुणे आखिरी स्थान पर है। 
 
ncr becomes the costliest property destination for it companies, Hyderabad and pune lags behind
बंगलूरू में सबसे महंगा है आउटर रिंग रोड
भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से मश्हूर बंगलूरू में आउटर रिंग रोड और व्हाइटफील्ड में सबसे ज्यादा आईटी कंपनियां हैं। इनमें भी आउटर रिंग रोड सबसे महंगा इलाका है, जहां पर किराया 1.24 डॉलर प्रति वर्ग फुट पर से शुरू होता है। यह इलाके इसलिए महंगे हैं, क्योंकि इनमें सड़कें सहित इंफ्रास्ट्रक्चर काफी अच्छा हैं। इसके साथ इन इलाकों के पास ही रेजिडेंशियल एरिया भी होने की वजह से काफी कंपनियां यहां पर निवेश करती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ncr becomes the costliest property destination for it companies, Hyderabad and pune lags behind
गुड़गांव की वजह से दिल्ली एनसीआर भी बना पसंद
देश की राजधानी से जुड़े हुए गुड़गांव और नोएडा आईटी कंपनियों की पसंद के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। गुड़गांव का डीएलएफ साइबर सिटी में ऑफिस स्पेस लेना सबसे महंगा है। यहां पर बनी रैपिड मेट्रो, मॉल, 16 लेन एक्सप्रेसवे, पार्किंग स्पेस अच्छा होने के कारण किराया 1.7 डॉलर प्रति वर्ग फुट से शुरू हो रहा है। एयरपोर्ट से नजदीक होने के कारण आईटी कंपनियों में काम करने वालों को आवाजाही में भी दिक्कत नहीं होती है। वहीं नोएडा में भी औसतन किराया 0.93 वर्ग फुट से शुरू होता है।
विज्ञापन
ncr becomes the costliest property destination for it companies, Hyderabad and pune lags behind
- फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में हैं क्वालिटी ए ग्रेड स्पेस
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में क्वालिटी ए ग्रेड स्पेस होने के कारण आईटी कंपनियां की यह तीसरी पसंदीदा जगह है। शहर के गचिबाउली, नानकरामगुडा और रायदुर्ग में सबसे ज्यादा आईटी कंपनियां हैं। यहां पर औसतन किराया .80 डॉलर प्रति वर्ग फुट से शुरु होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed