फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली टू दिवालीः फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी मार्केट गिरा, नहीं मिल रहे हैं खरीददार

Sat, 07 Oct 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sat, 07 Oct 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
property market still down in the festive season, affordable housing topping the chart
इस बार की दिवाली पर भी पिछले साल की तरह रियल इस्टेट मार्केट के उठने के आसार कम हैं। हालांकि डेवलपर्स अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि बायर्स उनके प्रोजेक्ट में निवेश करें। डेवलपर्स को आशा है कि इस साल फेस्टिव सीजन में उनको अच्छा बेनेफिट मिलेगा। अच्छे ऑफर्स के बावजूद खरीददार मार्केट में दिख ही नहीं रहे हैं।  जिससे फिलहाल मार्केट में मंदी छाई हुई है।
property market still down in the festive season, affordable housing topping the chart
डेवलपर्स ने किया है बैंकों से टाईअप
डेवलपर्स ने पिछले साल की तरह इस बार भी बैंकों से टाईअप किया है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए बैंक और एनबीएफसी कंपनियों ने होम लोन पर कई तरह के ऑफर निकाल रखे हैं। लेकिन तब भी मार्केट में किसी तरह का कोई बूम नहीं दिख रहा है। 
property market still down in the festive season, affordable housing topping the chart
- फोटो : amar ujala
ये हैं मार्केट में सुस्ती का कारण
जिन वजह से मार्केट में सुस्ती बनी हुई है, उनमें डेवलपर्स द्वारा पुराने लंबित प्रोजेक्ट्स को पूरा नहीं करना प्रमुख कारण रहा है। अभी भी कई नामचीन डेवलपर्स के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमे चल रहे हैं। इसके बाद नोटबंदी, रेरा कानून का लागू होना दूसरी सबसे बड़ी वजह बन कर उभरा है। हालांकि रेरा के तहत नए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए पहले से टाइमलाइन बनी हुई है। तीसरी वजह जीएसटी है, जिससे कीमतों में थोड़ा सा उछाल आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
property market still down in the festive season, affordable housing topping the chart
अर्फोडेबल हाउसिंग में दिख रही है ग्रोथ 
पीएम मोदी द्वारा पिछले साल अर्फोडेबल हाउसिंग को बल देने के लिए लोन पर सब्सिडी देने की घोषणा से इस सेगमेंट में ग्रोथ दिख रही है। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि इस सीजन में सबसे ज्यादा ग्रोथ इसी सेगमेंट में दिखेगी,क्योंकि मार्केट फिर से सुधर गया है।  पिछले साल के मुकाबले होम लोन की दर कम है और इस सेगमेंट में सब्सिडी मिलने के कारण यह और सस्ता पड़ रहा है। अग्रवाल को उम्मीद है कि अर्फोडेबल हाउसिंग में सबसे ज्यादा खरीददार देखने को मिलेंगे। हम पिछले कई सालों के मुकाबले इस साल काफी अच्छा सीजन देखने को मिलेगा। 
 
विज्ञापन
property market still down in the festive season, affordable housing topping the chart
- फोटो : amar ujala
रेरा से पड़ा अच्छा असर 
गौड़संस के चेयरमैन मनोज गौड़ ने कहा कि रेरा के आने से मार्केट में अच्छा प्रभाव देखने को मिल रहा है। इससे निवेशकों के मन में अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है। फिलहाल उनके पास काफी संख्या में बायर्स पूछताछ के लिए आ रहे हैं और मकान खरीदने के इच्छुक हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed