फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Recurring Deposit Scheme: ये स्कीम है काफी खास, 10 हजार के निवेश करने पर मिलेंगे 16 लाख रुपये

Sat, 15 Jan 2022 04:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 15 Jan 2022 04:01 PM IST
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme know all details about this scheme in Hindi
इंडियन पोस्ट रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : Istock

निवेश एक ऐसा जरिया होता है, जहां से आप कम समय में शानदार रिटर्न पा सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग बैंक एफडी, पोस्ट ऑफिस या एलआईसी की विभिन्न स्कीम्स में पैसों को इन्वेस्ट करते हैं। हमारे देश में एक बड़ी आबादी मिडिल क्लास की है, जो निवेश के लिए हमेशा उन्हीं रास्तों का चयन करती है, जहां पर जोखिम कम होता है। अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां निवेश करने पर शानदार रिटर्न मिले, तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके लिए ही है। इस योजना का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। ये स्कीम निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। इसमें निवेश करने पर आपको ढेरों लाभ मिलेंगे। इसके अलावा कुछ सालों में इसके जरिए आप अच्छी खासी पूंजी को भी इकठ्ठा कर सकेंगे। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बारे में विस्तार से -

Post Office Recurring Deposit Scheme know all details about this scheme in Hindi
इंडियन पोस्ट रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आपको हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना होगा। आपको ये राशि कुल 10 सालों तक जमा करनी होगी। 10 साल बाद आपको कुल 5.8 प्रतिशत के इंटरेस्ट रेट के साथ 16 लाख 28 हजार रुपये मिलेंगे।

Post Office Recurring Deposit Scheme know all details about this scheme in Hindi
इंडियन पोस्ट रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : Istock

भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। ये स्कीम आपको रिटर्न की गारंटी देती है। आप इस स्कीम में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने भविष्य के प्रयोजनों को ध्यान में रखकर भी इस स्कीम में पैसों इन्वेस्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme know all details about this scheme in Hindi
इंडियन पोस्ट रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में आपको नियमित तौर पर पैसों को जमा करना है। अगर आप किसी महीने किस्त को अदा नहीं कर पाते, तो इस स्थिति में आपको उस महीने 1 प्रतिशत का जुर्माना भरना होगा। इसके अलावा 4 बार किस्त नहीं भर पाने की स्थिति में खाते को बंद कर दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed