फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदल गया आपके पैन कार्ड का लुक, अब आधार की तरह इसमें भी होगा क्यूआर कोड

Sun, 22 Apr 2018 12:39 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
your pan card look and design changed, now qr code will be there to access details
pan card
केंद्र सरकार ने पैन कार्ड के डिजाइन में काफी बदलाव कर दिए हैं। अब नए जारी होने वाले सभी पैन कार्ड में ज्यादा सिक्युरिटी फीचर्स होंगे, जिससे इसमें दी गई जानकारी के साथ कोई छेड़छाड़ न कर पाएं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से दो कंपनियां एनएसडीएल और यूटीआईआईटीएसएल लोगों को पैन कार्ड जारी करती हैं।

अब पैन कार्ड में होगा आधार कार्ड की तरह क्यूआर कोड

your pan card look and design changed, now qr code will be there to access details
pan card

नए जारी होने वाले पैन कार्ड में जो सबसे बड़ा बदलाव किया है, उसमें आधार कार्ड की तरह क्यूआर कोड होगा। इससे कार्ड को स्कैन करते ही कार्ड होल्डर की सारी जानकारी सामने आ जाएगी। इससे वेरिफिकेशन प्रोसेस आसान हो जाएगा। अगर किसी व्यक्ति के पास पहले पैन कार्ड है और वो नया वाला पैन लेना चाहता है, तो वो 107 रुपये की फीस भरकर आवेदन कर सकता है।

हिंदी, अंग्रेजी भाषा में होगी सारी जानकारी

your pan card look and design changed, now qr code will be there to access details

पहले के पैन कार्ड में नाम, पिता का नाम और जन्म की तारीख केवल अंग्रेजी भाषा में होता था। इससे हिंदी भाषी लोगों को पढ़ने और समझने में दिक्कत आती थी। लेकिन अब नए पैन कार्ड में यह सारी जानकारी हिंदी में भी होगी।

इस जानकारी में केवल हेडर दोनों भाषाओं में होगा, लेकिन बाकी जानकारी केवल अंग्रेजी में होगी। ऐसा केंद्र सरकार की राजभाषा पॉलिसी को ध्यान में रखकर किया गया है। पहले के पैन कार्ड में पैन नंबर बाएं साइड पर होता था, लेकिन अब यह बीच में होगा। सीधे हाथ पर भारत सरकार लिखा होगा और उसके नीचे फोटो व हस्ताक्षर करने की जगह होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जाली पैन कार्ड को रोकने के लिए उठाया कदम

your pan card look and design changed, now qr code will be there to access details
income tax

सरकार ने यह कदम जाली पैन कार्ड को रोकने के लिए उठाया है। नए सिक्युरिटी फीचर्स की वजह से ऐसा करना मुमकिन होगा। इस वक्त देश की 130 करोड़ आबादी है लेकिन केवल 25 करोड़ लोगों के पास ही पैन कार्ड है। बैंक में अकाउंट खुलवाने से लेकर अन्य जरूरी वित्तीय कार्य जैसे की लोन, क्रेडिट कार्ड और कई सारी सरकारी योजनाओं के लिए पैन कार्ड होना बाध्यकारी है। 

विज्ञापन

2.5 करोड़ लोग करते हैं हर साल आवेदन

your pan card look and design changed, now qr code will be there to access details
income tax
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार हर साल केवल 2.5 करोड़ लोग पैन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, जिनमें नए और पुराने कार्ड होल्डर भी शामिल हैं। 2 लाख रुपये से ऊपर के ट्रांजेक्शन पर पैन कार्ड जरूरी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed