{"_id":"5cea5624bdec22078e0ac23f","slug":"your-atm-can-be-hacked-if-you-will-not-keep-these-things-in-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक छोटी सी गलती खाली कर सकती है आपका बैंक खाता, आपके एटीएम कार्ड पर है इनकी नजर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
एक छोटी सी गलती खाली कर सकती है आपका बैंक खाता, आपके एटीएम कार्ड पर है इनकी नजर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sun, 26 May 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एटीएम कार्ड से किए जाने वाले फ्रॉड के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि एटीएम के जरिए लोग फ्रॉड करते कैसे हैं? अपने एटीएम को सुरक्षित रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए? आज हम आपको बताएंगे कि आपके एटीएम कार्ड के जरिए कोई अन्य व्यक्ति कैसे फ्रॉड कर लेता है और इस सबसे बचने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 of 5
आपका एटीएम पिन जानने के लिए मशीन के आस-पास सीक्रेट कैमरे भी लगे होते हैं जो सब रेकॉर्ड कर लेते हैं। ऐसे में आपको सावधानी से काम करना चाहिए। कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले आप ये सुनिश्चित कर लें कि मशीन के ऊपर कोई दूसरी चीज अलग से तो नहीं लगी है। अगर आपको जरा भी संदेह होता है तो वहां मौजूद कर्मचारी को आगाह कर दें।
3 of 5
कईं बार ऐसा भी होता है कि जब आप एटीएम से पैसा निकाल रहे होते हैं, तब आपके आसपास या आपके पीछे कोई खड़ा होता है। जब भी आपके साथ कोई खड़ा हो, तब भी आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि हो सकता है कि आपके पीछे खड़ा शख्स ही आपका एटीएम पिन देखकर आपको चूना लगा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जालसाज कार्ड क्लोनिंग के जरिए आपके एटीएम कार्ड तक अपनी पहुंच बना लेते हैं। इसके बाद आपको ठगना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होती। ऐसे में अपने एटीएम कार्ड का प्रयोग करते वक्त आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। जालसाज एटीएम मशीन पर एक स्कीमर नाम की मशीन लगाते हैं। ये मशीन मार्केट में मात्र सात हजार रुपये में बड़ी आसानी से मिल जाती है। इस मशीन के जरिए कार्ड स्वाइप होने पर उसकी जानकारी को कॉपी कर लिया जाता है। बता दें कि इनमें आपके बैंक खाते से जुड़ी सभी जानकारी शामिल होती है। इसके बाद जालसाज इस जानकारी को किसी ब्लैंक कार्ड में ट्रांसफर कर देते हैं। इस तरह जालसाज एक अन्य कार्ड बनाते हैं, जिसपर आपकी जानकारी होती है और फिर इसी से पैसे निकाले जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इसके अतिरिक्त कोई सामान खरीदते वक्त, किसी मॉल में, या किसी अन्य जगह पर अगर आप कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो भी फ्रॉड की संभावना बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप हमेशा अपने कार्ड को अपने सामने ही स्वाइप करवाएं और उसमें पासवर्ड भी खुद ही डालें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।