हर बैंक के एटीएम कार्ड से रोजाना पैसा निकालने की लिमिट तय है। ज्यादातर बैंकों ने अपने एटीएम से 50 हजार और अन्य बैंकों के एटीएम से 15 हजार तक की लिमिट रोजाना के लिए तय कर रखी है।
{"_id":"59e9ab5c4f1c1b76678b676e","slug":"you-can-withdraw-daily-2-lakh-rupees-with-this-bank-atm-card","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बैंक के एटीएम से निकाल सकते हैं 2 लाख रुपये रोजाना, 5 लाख तक का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
इस बैंक के एटीएम से निकाल सकते हैं 2 लाख रुपये रोजाना, 5 लाख तक का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 20 Oct 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
sbi
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दिवाली का गिफ्ट दे दिया है। अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के तमाम डेबिट कार्ड खाता धारक एटीएम से 2 लाख रुपये रोजाना निकाल सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की लीमिट को भी बढ़ाकर के 5 लाख रुपये कर दिया गया है। डेली लीमिट अलग-अलग कार्ड के हिसाब से तय की गई है जो कम से कम 40 हजार रुपये से शुरू होती है। ये कार्ड लेने के लिए आपको फीस दी होनी होगी और रिन्युल पर भी चार्ज लगेगा। सभी तरह के चार्ज पर जीएसटी अतिरिक्त देय होगा। हम आपको आगे बताने जा रहे हैं इन डेबिट कार्ड्स के बारे में....
एसबीआई क्लासिक डेबिट कम एटीएम कार्ड
यह बैंक की तरफ से जारी होने वाला सबसे प्रमुख डेबिट कार्ड है। इस कार्ड के जरिए आप रोजाना 40 हजार रुपये एटीएम से निकाल सकते हैं। इसके अलावा खाताधारक 50 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन रोजाना कर सकते हैं। इस कार्ड को जारी करने के लिए एसबीआई 300 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी चार्ज करेगा। इसके अलावा मेंटिनेंस चार्ज 100 रुपये लिया जाएगा।

एसबीआई प्राइड मास्टर डेबिट कार्ड
इस कार्ड की मदद से आप रोजाना देश-विदेश में एक लाख रुपये निकाल सकते हैं। इसके साथ ही 2 लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इस कार्ड को जारी करने के लिए बैंक 300 रुपये(जीएसटी अतिरिक्त) लेता है। वहीं सालाना रखरखाव के लिए बैंक 250 रुपये और 18 फीसदी जीएसटी चार्ज करता है।

- फोटो : अमर उजाला
प्लेटिनम डेबिट कार्ड
इस एटीएम-डेबिट कार्ड के जरिए एसबीआई कस्टमर 2 लाख रुपये और 5 लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन रोजाना कर सकता है। बैंक इस कार्ड को जारी करने के लिए 300 रुपये और सालाना रखरखाव शुल्क के तौर पर 350 रुपये चार्ज करता है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है जो कि अतिरिक्त देय है।